दतिया में अनोखा विरोध: गंदे पानी में नहाकर जताया विरोध, तीन साल से सुनवाई नहीं

Datia, MP

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासन को जगाने के लिए एक अनोखा और व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया।

सेवड़ा तहसील के ग्राम दावनी के ग्रामीणों ने सड़क पर भरे गंदे पानी में नहाकर अपने विरोध का इजहार किया। बाल्टी में गंदा पानी भर-भरकर एक-दूसरे पर डालते ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से वे जलभराव और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

दबंगों ने आम रास्ते पर किया कब्जा, नाली का कोई इंतजाम नहीं

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर घर बना लिए हैं, जिससे नालियों के लिए कोई रास्ता ही नहीं बचा है। गांव में नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में सड़कें कीचड़ और बदबूदार पानी से लबालब हो जाती हैं। बच्चों को स्कूल जाने में और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है।

हर जनसुनवाई में लगाई गुहार, लेकिन नहीं मिली राहत

ग्राम पंचायत दावनी की कुल आबादी 3,000 है। ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से हर जनसुनवाई में कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने शिकायत की कि गांव में जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही की गई है। अब जब कोई सुनवाई नहीं हो रही, तो मजबूरी में उन्होंने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से प्रशासन को मिलेगा संदेश?

गंदे पानी में नहाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि "जब तक प्रशासन नहीं जागता, हम इसी पानी में रहेंगे।" ग्रामीणों की यह व्यंग्यपूर्ण विरोध शैली सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है और कई लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही की सटीक तस्वीर बताया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दतिया में अनोखा विरोध: गंदे पानी में नहाकर जताया विरोध, तीन साल से सुनवाई नहीं

Datia, MP

सेवड़ा तहसील के ग्राम दावनी के ग्रामीणों ने सड़क पर भरे गंदे पानी में नहाकर अपने विरोध का इजहार किया। बाल्टी में गंदा पानी भर-भरकर एक-दूसरे पर डालते ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से वे जलभराव और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

दबंगों ने आम रास्ते पर किया कब्जा, नाली का कोई इंतजाम नहीं

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर घर बना लिए हैं, जिससे नालियों के लिए कोई रास्ता ही नहीं बचा है। गांव में नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में सड़कें कीचड़ और बदबूदार पानी से लबालब हो जाती हैं। बच्चों को स्कूल जाने में और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है।

हर जनसुनवाई में लगाई गुहार, लेकिन नहीं मिली राहत

ग्राम पंचायत दावनी की कुल आबादी 3,000 है। ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से हर जनसुनवाई में कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक आवेदन दे रहे हैं। उन्होंने शिकायत की कि गांव में जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही की गई है। अब जब कोई सुनवाई नहीं हो रही, तो मजबूरी में उन्होंने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से प्रशासन को मिलेगा संदेश?

गंदे पानी में नहाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि "जब तक प्रशासन नहीं जागता, हम इसी पानी में रहेंगे।" ग्रामीणों की यह व्यंग्यपूर्ण विरोध शैली सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है और कई लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही की सटीक तस्वीर बताया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-datia-unique-protest-bathed-in-dirty-water-protested-for/article-25583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.