धार में जिला पंचायत सीईओ ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक: 50 दिन से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के तत्काल निराकरण के निर्देश

Dhar, MP

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, आयोगों और अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों की प्रगति पर चर्चा की गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, विशेष रूप से मई 2025 की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

नगरीय विकास और निर्माण विभाग की शिकायतें बढ़ी, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

बैठक में पाया गया कि धामनोद और कुक्षी क्षेत्रों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक है। इन शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

जनजातीय कार्य विभाग को एक सप्ताह की समयसीमा

जनजातीय कार्य विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर लंबित सभी शिकायतों का निराकरण किया जाए। वहीं श्रम विभाग को संबल योजना से जुड़े प्रकरणों में तेजी लाकर अभियान के रूप में कार्यवाही करने को कहा गया।

आयोगों और सीएम हाउस की शिकायतें सर्वोच्च प्राथमिकता में

मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, जनजाति आयोग, सीएम हाउस तथा मॉनिट पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित विभागों को इन मामलों में शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

बीएलओ नामों की सूची अद्यतन करने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की सूची में नामों का अद्यतन करने का कार्य भी जल्द पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही जिन विभागों में शिकायतें कम हैं, उन्हें शत-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

धार में जिला पंचायत सीईओ ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक: 50 दिन से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के तत्काल निराकरण के निर्देश

Dhar, MP

नगरीय विकास और निर्माण विभाग की शिकायतें बढ़ी, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

बैठक में पाया गया कि धामनोद और कुक्षी क्षेत्रों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक है। इन शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

जनजातीय कार्य विभाग को एक सप्ताह की समयसीमा

जनजातीय कार्य विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर लंबित सभी शिकायतों का निराकरण किया जाए। वहीं श्रम विभाग को संबल योजना से जुड़े प्रकरणों में तेजी लाकर अभियान के रूप में कार्यवाही करने को कहा गया।

आयोगों और सीएम हाउस की शिकायतें सर्वोच्च प्राथमिकता में

मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, जनजाति आयोग, सीएम हाउस तथा मॉनिट पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित विभागों को इन मामलों में शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

बीएलओ नामों की सूची अद्यतन करने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की सूची में नामों का अद्यतन करने का कार्य भी जल्द पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही जिन विभागों में शिकायतें कम हैं, उन्हें शत-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-dhar-district-panchayat-ceo-took-a-review-meeting-of/article-23010

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.