धार में मां ने की बेटे की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदारों के सामने खेत में उतारा मौत के घाट

Dhar, MP

जिले के बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टकारी में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना में मां ने ही अपने 18 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब बेटा मां को मनाकर घर ले जाने आया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने गुस्से में जान ही ले ली।

 तीन साल से मायके में रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, ईडीबाई, अपने पति करण सिंह चौंगड़ से अलग होकर पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थी। शनिवार को उसका बेटा इकेश चौंगड़, रिश्तेदारों रितेश चौंगड़, चौंगड़ और छोटू चौंगड़ के साथ मां को घर ले जाने के लिए गांव टकारी पहुंचा था।

खेत में देख कर भड़का बेटा, हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इकेश ने मां को गांव के एक व्यक्ति दीवान सिंह के साथ खेत में देखा। इससे नाराज होकर मां-बेटे के बीच तेज बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर ईडीबाई ने वहीं मौजूद दीवान सिंह से देसी कट्टा लिया और बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे कनपटी और सीने में लगते ही इकेश की मौके पर मौत हो गई।

रिश्तेदारों को दी जान से मारने की धमकी

हत्या के बाद आरोपी महिला ने इकेश के साथ आए अन्य रिश्तेदारों को भी धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी, जिससे वे घबराकर वहां से भाग निकले। उन्होंने तुरंत इकेश के पिता को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बेटे का शव जमीन पर पड़ा मिला।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी महिला की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

धार में मां ने की बेटे की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदारों के सामने खेत में उतारा मौत के घाट

Dhar, MP

 तीन साल से मायके में रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, ईडीबाई, अपने पति करण सिंह चौंगड़ से अलग होकर पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थी। शनिवार को उसका बेटा इकेश चौंगड़, रिश्तेदारों रितेश चौंगड़, चौंगड़ और छोटू चौंगड़ के साथ मां को घर ले जाने के लिए गांव टकारी पहुंचा था।

खेत में देख कर भड़का बेटा, हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इकेश ने मां को गांव के एक व्यक्ति दीवान सिंह के साथ खेत में देखा। इससे नाराज होकर मां-बेटे के बीच तेज बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर ईडीबाई ने वहीं मौजूद दीवान सिंह से देसी कट्टा लिया और बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे कनपटी और सीने में लगते ही इकेश की मौके पर मौत हो गई।

रिश्तेदारों को दी जान से मारने की धमकी

हत्या के बाद आरोपी महिला ने इकेश के साथ आए अन्य रिश्तेदारों को भी धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी, जिससे वे घबराकर वहां से भाग निकले। उन्होंने तुरंत इकेश के पिता को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बेटे का शव जमीन पर पड़ा मिला।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी महिला की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-dhar-mother-shot-her-son-and-killed-her-in/article-24392

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.