- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- घरेलू कलह में जल्लाद बना युवक, पत्नी व बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर सुसाइड कर लिया
घरेलू कलह में जल्लाद बना युवक, पत्नी व बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर सुसाइड कर लिया
Sagar, MP
सागर जिले में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने बीवी व बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की. फिर अपनी जान दे दी.
सागर जिले के रहली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित खमरिया इलाके में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों से बेहरमी से मारपीट की. 34 साल का ये युवक पत्नी से झगडा होने के बाद जल्लाद बन गया. इसके बाद उसने अपने 3 बच्चों से जमकर मारपीट की. पत्नी बीच में आई तो उसे भी बेरहमी से पीटा. पत्नी और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. गुस्से से तमतमाया युवक घर से निकल गया और एक खेत में जाकर सुसाइड कर लिया.
सभी घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
रहली थाना पुलिस के अनुसार रहली के वार्ड क्रमांक-एक खमरिया में लखन पटेल अपने बच्चों को बेरहमी से पीट रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी बच्चों को बचाने आई. लखन पटेल ने पत्नी समेत तीनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हालत गंभीर होने पर तीनों को रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजनों ने महिला और तीनों बच्चों की हालत देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
एक साल से बीमार था मृतक
मारपीट के बाद शनिवार देर रात लखन ने सुसाइड कर लिया. मृतक के भाई उदयभान पटेल ने रहली पुलिस को बताया "बड़े भाई लखन पटेल हम लोगों से अलग रहते थे. उनकी दो बेटी और एक बेटा है. लखन पिछले एक साल से बीमार चल रहा था. उनका जबलपुर में इलाज चल रहा था. शनिवार रात को भाई का भाभी झगड़ाहो गया. इसी दौरान मारपीट हुई." वहीं, रहली थाना प्रभारी लखन तिवारी ने बताया "लखन पटेल नाम के व्यक्ति ने पारिवारिक झगडे के चलते अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ धारदार हथियार से मारपीट की और फिर खुद एक खेत पर जाकर सुसाइड कर लिया."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए