सीमांकन विवाद में किसान ने पीया ज़हर: अधिकारियों के सामने ज़मीन पर तड़पता रहा, प्रशासन बना रहा मूकदर्शक

vidisha, MP

On

मध्यप्रदेश के विदिशा ज़िले में ज़मीन सीमांकन को लेकर चल रहे विवाद ने एक किसान को आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। सिरोंज तहसील के बेरखेड़ी गांव में शनिवार को किसान अरविंद शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के सामने ही ज़हरीला पदार्थ पी लिया।

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी या कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की, जिससे वह काफी देर तक ज़मीन पर तड़पता रहा।

सीमांकन की प्रक्रिया के दौरान सामने आई घटना

मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब गांव में नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, पटवारी और राजस्व निरीक्षक पुलिस बल के साथ सीमांकन कार्य के लिए पहुंचे थे। किसान अरविंद शर्मा भी वहीं मौजूद थे। सीमांकन के तरीके से असंतुष्ट किसान ने अचानक ज़हर पी लिया। प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे और जब तक कुछ किया जाता, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

गंभीर हालत में किया गया रेफर

घटना के बाद किसान को तत्काल सिरोंज के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

फर्जी नक्शा तैयार करने का आरोप

पीड़ित के भाई प्रदीप शर्मा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले ज़मीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दस्तावेजों में स्पष्ट था, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नक्शे में बदलाव कर उसे मिटा दिया गया। जब उन्होंने सीमांकन को लेकर सवाल किए, तो अधिकारियों ने कहा कि अरविंद शर्मा की कोई ज़मीन है ही नहीं।

प्रशासन ने दी सफाई

नायब तहसीलदार ललित सक्सेना का कहना है कि किसान का सीमांकन पूर्व में दो बार किया जा चुका है, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके तहत दोबारा सीमांकन किया जा रहा था। अधिकारी ने दावा किया कि सीमांकन के दौरान किसान अचानक कहीं भागा और लौटकर आकर कोई पदार्थ पी लिया। नक्शे में गड़बड़ी के आरोप पर उनका कहना था कि किसान को उचित प्रक्रिया से आवेदन देने की सलाह दी गई थी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

सीमांकन विवाद में किसान ने पीया ज़हर: अधिकारियों के सामने ज़मीन पर तड़पता रहा, प्रशासन बना रहा मूकदर्शक

vidisha, MP

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी या कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की, जिससे वह काफी देर तक ज़मीन पर तड़पता रहा।

सीमांकन की प्रक्रिया के दौरान सामने आई घटना

मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब गांव में नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, पटवारी और राजस्व निरीक्षक पुलिस बल के साथ सीमांकन कार्य के लिए पहुंचे थे। किसान अरविंद शर्मा भी वहीं मौजूद थे। सीमांकन के तरीके से असंतुष्ट किसान ने अचानक ज़हर पी लिया। प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे और जब तक कुछ किया जाता, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

गंभीर हालत में किया गया रेफर

घटना के बाद किसान को तत्काल सिरोंज के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

फर्जी नक्शा तैयार करने का आरोप

पीड़ित के भाई प्रदीप शर्मा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले ज़मीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दस्तावेजों में स्पष्ट था, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नक्शे में बदलाव कर उसे मिटा दिया गया। जब उन्होंने सीमांकन को लेकर सवाल किए, तो अधिकारियों ने कहा कि अरविंद शर्मा की कोई ज़मीन है ही नहीं।

प्रशासन ने दी सफाई

नायब तहसीलदार ललित सक्सेना का कहना है कि किसान का सीमांकन पूर्व में दो बार किया जा चुका है, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके तहत दोबारा सीमांकन किया जा रहा था। अधिकारी ने दावा किया कि सीमांकन के दौरान किसान अचानक कहीं भागा और लौटकर आकर कोई पदार्थ पी लिया। नक्शे में गड़बड़ी के आरोप पर उनका कहना था कि किसान को उचित प्रक्रिया से आवेदन देने की सलाह दी गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-front-of-the-officials-in-vidisha-the-farmer-continued/article-22082

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.