गुना में महिला के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: ननद को उठाने पहुंचे थे आरोपी, गलती से भाभी को उठा ले गए

Guna, MP

गुना ज़िले के म्याना थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय विवाहित महिला के साथ अपहरण और बलात्कार की गंभीर घटना सामने आई है। बताया गया है कि आरोपी दरअसल पीड़िता की ननद को अगवा करने की मंशा से पहुंचे थे, लेकिन अंधेरे में गलती से महिला को ही उठाकर जंगल ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 9 जून की रात की है। पीड़िता के मुताबिक, रात करीब एक बजे छह युवक उसके घर में घुस आए। दो युवक नीचे आंगन में खड़े रहे, जबकि चार युवक छत के रास्ते ऊपर पहुंच गए। उन्होंने हंसिया दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरदस्ती उसे उठाकर जंगल की ओर ले गए, जहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे।

पीड़िता के अनुसार, जंगल में बातचीत के दौरान आरोपियों को पता चला कि वे गलत व्यक्ति को लेकर आए हैं। इसके बाद तीन युवक महिला को छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में एक आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो युवक उसे रोकते रहे, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके मुंह पर मुक्का मारा गया और कपड़ा बांध दिया गया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे एक नाले के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिवार ने छह आरोपियों की पहचान कर ली है, जो अक्सर एक खेत में आते-जाते थे।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अपहरण, बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिमरौद (थाना बमोरी) से सभी आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: सोनू (24), दीप सिंह (24), राजेश (18), तोरन सिंह (32), कैलाश (24), छगन भिलाला (42), अंतर सिंह (24) और एक अन्य।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना में महिला के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: ननद को उठाने पहुंचे थे आरोपी, गलती से भाभी को उठा ले गए

Guna, MP

घटना 9 जून की रात की है। पीड़िता के मुताबिक, रात करीब एक बजे छह युवक उसके घर में घुस आए। दो युवक नीचे आंगन में खड़े रहे, जबकि चार युवक छत के रास्ते ऊपर पहुंच गए। उन्होंने हंसिया दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरदस्ती उसे उठाकर जंगल की ओर ले गए, जहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे।

पीड़िता के अनुसार, जंगल में बातचीत के दौरान आरोपियों को पता चला कि वे गलत व्यक्ति को लेकर आए हैं। इसके बाद तीन युवक महिला को छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में एक आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो युवक उसे रोकते रहे, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके मुंह पर मुक्का मारा गया और कपड़ा बांध दिया गया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे एक नाले के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिवार ने छह आरोपियों की पहचान कर ली है, जो अक्सर एक खेत में आते-जाते थे।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अपहरण, बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिमरौद (थाना बमोरी) से सभी आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: सोनू (24), दीप सिंह (24), राजेश (18), तोरन सिंह (32), कैलाश (24), छगन भिलाला (42), अंतर सिंह (24) और एक अन्य।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-guna-a-sensational-case-of-kidnapping-and-rape-of/article-24227

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.