गुना में पत्नी ने पंचायत में कबूला हत्या का जुर्म, बिना पोस्टमॉर्टम दफनाया गया शव

Guna, MP

जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बंजारी बर्री गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत के सात दिन बाद पत्नी ने समाज की पंचायत में स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। पुलिस ने अब मामले की जांच तेज कर दी है।

संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

21 अगस्त को कैलाश बंजारा (41) की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक के गले पर रस्सीनुमा निशान दिखे, जिससे परिजनों और समाज में संदेह गहराया।

पंचायत में कबूल किया जुर्म

गांव में बुलाई गई समाज की पंचायत में जब सम्पो बाई से पूछताछ की गई तो उसने सबको चौंकाते हुए स्वीकार कर लिया कि पति की हत्या उसी ने की। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

प्रेम प्रसंग और साजिश की आशंका

परिजनों का आरोप है कि सम्पो बाई का प्रदीप शर्मा नामक व्यक्ति से करीबी संबंध था। मोबाइल कॉल डिटेल में दोनों के बीच सैकड़ों बार बातचीत और लंबे समय तक बात होने की बात सामने आई है। शक जताया जा रहा है कि महिला ने पहले पति को गोली दी और फिर गला दबाकर हत्या की। गले पर मिले निशान इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पंचायत के बाद मृतक के परिजन सम्पो बाई को लेकर मधुसूदनगढ़ थाने पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की है। थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभियोजन कार्यालय से कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गुना में पत्नी ने पंचायत में कबूला हत्या का जुर्म, बिना पोस्टमॉर्टम दफनाया गया शव

Guna, MP

संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

21 अगस्त को कैलाश बंजारा (41) की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक के गले पर रस्सीनुमा निशान दिखे, जिससे परिजनों और समाज में संदेह गहराया।

पंचायत में कबूल किया जुर्म

गांव में बुलाई गई समाज की पंचायत में जब सम्पो बाई से पूछताछ की गई तो उसने सबको चौंकाते हुए स्वीकार कर लिया कि पति की हत्या उसी ने की। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

प्रेम प्रसंग और साजिश की आशंका

परिजनों का आरोप है कि सम्पो बाई का प्रदीप शर्मा नामक व्यक्ति से करीबी संबंध था। मोबाइल कॉल डिटेल में दोनों के बीच सैकड़ों बार बातचीत और लंबे समय तक बात होने की बात सामने आई है। शक जताया जा रहा है कि महिला ने पहले पति को गोली दी और फिर गला दबाकर हत्या की। गले पर मिले निशान इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पंचायत के बाद मृतक के परिजन सम्पो बाई को लेकर मधुसूदनगढ़ थाने पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की है। थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभियोजन कार्यालय से कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-guna-wife-confessed-in-panchayat-the-body-was-buried/article-31775

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.