ग्वालियर में 60 साल पुराना मकान ढहने से गया इकलौते सहारे का जीवन, बेटी बोली- पापा रोज 2 बजे घर आते थे, कल नहीं लौटे

Gwalior, MP

शहर के रंगियाना मोहल्ले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जर्जर मकान को तोड़ते समय लापरवाही बरतने के कारण मजदूर गणेश प्रजापति (48) की मौत हो गई। गणेश परिवार का इकलौता सहारा था। उनकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की बेटी खुशबू ने कहा— “पापा रोज सुबह 6 बजे काम पर जाते थे और दोपहर 2 बजे खाना खाने घर लौटते थे। कल जब वे नहीं आए तो सोचा शाम तक आ जाएंगे, लेकिन नहीं पता था कि वे कभी लौटकर नहीं आएंगे।”

बिना अनुमति तोड़ा जा रहा था मकान

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान मालिक राजू शिवहरे का मकान करीब 60 साल पुराना और जर्जर था। यह मकान एक तरफ झुक चुका था। निगम ने नोटिस तो दिया था, लेकिन मकान मालिक ने अनुमति लिए बिना ही ऊपरी मंजिल तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान हादसा हुआ।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गणेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बीते वर्षों में हादसों में तीन भाइयों की मौत हो चुकी थी। अब परिवार का सहारा केवल गणेश ही थे। उनकी पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे—सतीश, खुशबू और जीतू—उनके गुजरने से पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

बहन ने लोअर से की पहचान

गणेश की बहन उर्मिला प्रजापति ने बताया कि जब एसडीआरएफ टीम ने मलबे से मजदूर का शव निकाला तो पहले पहचान नहीं हो पाई। लेकिन जब उसने लोअर देखा तो पहचान लिया कि वह उसका भाई गणेश है।

किराएदार परिवार बाल-बाल बचा

हादसे के वक्त मकान की पहली मंजिल पर आदिवासी परिवार किराए से रह रहा था। रमेश आदिवासी और उसकी बेटी रोशनी (17) व बेटा निक्कू (16) घर में मौजूद थे। छत में दरार देखकर निक्कू बाहर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। रमेश और रोशनी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों की अनसुनी शिकायतें

आसपास के लोगों ने बताया कि वे छह महीने से इस मकान की शिकायत नगर निगम से कर रहे थे। कई बार चेताने के बावजूद न मकान मालिक ने ध्यान दिया और न ही निगम ने सख्त कदम उठाया। लोगों का कहना है कि यह हादसा टल सकता था अगर समय रहते कार्रवाई होती।

प्रशासन का बयान

एसडीएम नरेन्द्र बाबू ने बताया कि हादसे में मजदूर की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और नगर निगम की कार्यवाही की जांच कराई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में 60 साल पुराना मकान ढहने से गया इकलौते सहारे का जीवन, बेटी बोली- पापा रोज 2 बजे घर आते थे, कल नहीं लौटे

Gwalior, MP

मृतक की बेटी खुशबू ने कहा— “पापा रोज सुबह 6 बजे काम पर जाते थे और दोपहर 2 बजे खाना खाने घर लौटते थे। कल जब वे नहीं आए तो सोचा शाम तक आ जाएंगे, लेकिन नहीं पता था कि वे कभी लौटकर नहीं आएंगे।”

बिना अनुमति तोड़ा जा रहा था मकान

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान मालिक राजू शिवहरे का मकान करीब 60 साल पुराना और जर्जर था। यह मकान एक तरफ झुक चुका था। निगम ने नोटिस तो दिया था, लेकिन मकान मालिक ने अनुमति लिए बिना ही ऊपरी मंजिल तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान हादसा हुआ।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गणेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बीते वर्षों में हादसों में तीन भाइयों की मौत हो चुकी थी। अब परिवार का सहारा केवल गणेश ही थे। उनकी पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे—सतीश, खुशबू और जीतू—उनके गुजरने से पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

बहन ने लोअर से की पहचान

गणेश की बहन उर्मिला प्रजापति ने बताया कि जब एसडीआरएफ टीम ने मलबे से मजदूर का शव निकाला तो पहले पहचान नहीं हो पाई। लेकिन जब उसने लोअर देखा तो पहचान लिया कि वह उसका भाई गणेश है।

किराएदार परिवार बाल-बाल बचा

हादसे के वक्त मकान की पहली मंजिल पर आदिवासी परिवार किराए से रह रहा था। रमेश आदिवासी और उसकी बेटी रोशनी (17) व बेटा निक्कू (16) घर में मौजूद थे। छत में दरार देखकर निक्कू बाहर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। रमेश और रोशनी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों की अनसुनी शिकायतें

आसपास के लोगों ने बताया कि वे छह महीने से इस मकान की शिकायत नगर निगम से कर रहे थे। कई बार चेताने के बावजूद न मकान मालिक ने ध्यान दिया और न ही निगम ने सख्त कदम उठाया। लोगों का कहना है कि यह हादसा टल सकता था अगर समय रहते कार्रवाई होती।

प्रशासन का बयान

एसडीएम नरेन्द्र बाबू ने बताया कि हादसे में मजदूर की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और नगर निगम की कार्यवाही की जांच कराई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-gwalior-60-year-old-house-collapsed-due-to-the-collapse-of/article-31603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.