ग्वालियर में ठेकेदार से 91 लाख की साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर वेबसाइट पर दिखाया करोड़ों का बैलेंस

Gwalior, MP

ग्वालियर के एक प्रतिष्ठित ठेकेदार और प्रॉपर्टी कारोबारी को साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट का लालच देकर करीब 91.31 लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपियों ने खुद को 'हेम्स सिक्योरिटी' और 'अपस्टोक्स सिक्योरिटी' जैसी फर्जी कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर झांसे में लिया और वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट में करोड़ों का फर्जी बैलेंस दिखाया। जब ठेकेदार ने पैसा निकालना चाहा, तो अकाउंट फ्रीज होने की बात कहकर और पैसे मांगे गए।

5 करोड़ दिखा बैलेंस, निकासी पर मांगा टैक्स

ठगों ने कारोबारी को एक लिंक भेजी, जिसे खोलने पर उसके नाम से अकाउंट बना हुआ दिखाई दिया और उसमें करोड़ों रुपए का बैलेंस दिख रहा था। शुरूआत में 79 हजार और फिर 1.5 लाख रुपए निकासी संभव भी हुई, जिससे कारोबारी का विश्वास पक्का हो गया। लेकिन जैसे ही उसने 25 लाख रुपए निकालने की कोशिश की, वेबसाइट पर “अकाउंट फ्रीज” का मैसेज आने लगा और 42 लाख रुपए टैक्स के तौर पर जमा करने की मांग की गई।

अलग-अलग खातों में भेजवाए लाखों

शिकायतकर्ता संजय सिंह चौहान (निवासी हनुमान नगर, गोला का मंदिर) के अनुसार, जनवरी से फरवरी 2025 के बीच उसे कई अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इन खातों में सिटी यूनियन बैंक, यूको बैंक, मरुधरा ग्रामीण बैंक, जुबली हिल्स (महाराष्ट्र) आदि शामिल थे। इस अवधि में 52 लाख रुपए ठग लिए गए।

दूसरी बार भी ठगा गया: 'पुराने पैसे वापस दिलाने' का बहाना

कुछ समय बाद एक बार फिर अनजान नंबर से कॉल आया। इस बार खुद को ‘अपस्टोक्स सिक्योरिटी’ से जुड़ा बताने वाली अनन्या गुप्ता ने दावा किया कि वह पहले ठगे गए पैसों की रिकवरी करवा देगी। भरोसा दिलाने के बाद ठेकेदार से एक बार फिर 39.31 लाख रुपए शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश के नाम पर जमा करवा लिए गए। ऑनलाइन अकाउंट में इस बार 5.73 करोड़ रुपए का बैलेंस दिखाया गया, लेकिन जब निकासी मांगी गई, तो वही पुरानी कहानी दोहराई गई – अकाउंट फ्रीज और टैक्स जमा करने की मांग।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

ठगी का शिकार होने के बाद संजय सिंह ने एसएसपी ग्वालियर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी निरंजन शर्मा ने पुष्टि की है कि संजय की शिकायत के आधार पर विभिन्न बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित वेबसाइट्स और कॉल करने वाले नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में ठेकेदार से 91 लाख की साइबर ठगी: शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर वेबसाइट पर दिखाया करोड़ों का बैलेंस

Gwalior, MP

5 करोड़ दिखा बैलेंस, निकासी पर मांगा टैक्स

ठगों ने कारोबारी को एक लिंक भेजी, जिसे खोलने पर उसके नाम से अकाउंट बना हुआ दिखाई दिया और उसमें करोड़ों रुपए का बैलेंस दिख रहा था। शुरूआत में 79 हजार और फिर 1.5 लाख रुपए निकासी संभव भी हुई, जिससे कारोबारी का विश्वास पक्का हो गया। लेकिन जैसे ही उसने 25 लाख रुपए निकालने की कोशिश की, वेबसाइट पर “अकाउंट फ्रीज” का मैसेज आने लगा और 42 लाख रुपए टैक्स के तौर पर जमा करने की मांग की गई।

अलग-अलग खातों में भेजवाए लाखों

शिकायतकर्ता संजय सिंह चौहान (निवासी हनुमान नगर, गोला का मंदिर) के अनुसार, जनवरी से फरवरी 2025 के बीच उसे कई अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इन खातों में सिटी यूनियन बैंक, यूको बैंक, मरुधरा ग्रामीण बैंक, जुबली हिल्स (महाराष्ट्र) आदि शामिल थे। इस अवधि में 52 लाख रुपए ठग लिए गए।

दूसरी बार भी ठगा गया: 'पुराने पैसे वापस दिलाने' का बहाना

कुछ समय बाद एक बार फिर अनजान नंबर से कॉल आया। इस बार खुद को ‘अपस्टोक्स सिक्योरिटी’ से जुड़ा बताने वाली अनन्या गुप्ता ने दावा किया कि वह पहले ठगे गए पैसों की रिकवरी करवा देगी। भरोसा दिलाने के बाद ठेकेदार से एक बार फिर 39.31 लाख रुपए शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश के नाम पर जमा करवा लिए गए। ऑनलाइन अकाउंट में इस बार 5.73 करोड़ रुपए का बैलेंस दिखाया गया, लेकिन जब निकासी मांगी गई, तो वही पुरानी कहानी दोहराई गई – अकाउंट फ्रीज और टैक्स जमा करने की मांग।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

ठगी का शिकार होने के बाद संजय सिंह ने एसएसपी ग्वालियर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी निरंजन शर्मा ने पुष्टि की है कि संजय की शिकायत के आधार पर विभिन्न बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित वेबसाइट्स और कॉल करने वाले नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-gwalior-a-balance-of-crores-was-shown-on-the/article-23857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.