- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, बेटा घायल
ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, बेटा घायल
Gwalior, MP
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक और दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह कार शहर के पूर्व पार्षद की है।
मां-बेटी की मौके पर ही मौत
हादसा ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती झील के पास हुआ। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गोरा देवी और 35 वर्षीय गोरी कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों अपने बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
बेटा घायल, चालक फरार
हादसे में बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और उसने नियंत्रण खो दिया था।
कार पूर्व पार्षद की बताई जा रही
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना में इस्तेमाल हुई कार ग्वालियर के एक पूर्व पार्षद के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की पहचान कर ली है और चालक की तलाश जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए