ग्वालियर में ठेकेदार की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, बेटा भी आरोपियों से जुड़ा निकला; एक बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार

Gwalior, MP

ग्वालियर में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में ठेकेदार की बीच सड़क सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामस्वरूप तोमर के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन में तैनात हवलदार के छोटे भाई थे।

बताया जा रहा है कि हत्या उसके ही बेटे के दोस्तों ने की है।

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरम किशनबाग इलाके में रात करीब 11:20 बजे हुई। रामस्वरूप अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेरकर सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह चार बजे आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया

वारदात के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सुबह 4 बजे गौरव नामक आरोपी की लोकेशन शंकरपुर के जंगल में मिली। घेराबंदी के दौरान गौरव ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी पहचान अंकित और हिमेश के रूप में हुई है। तीनों मृतक के बेटे निखिल के दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुराना झगड़ा और फोन पर गाली-गलौज बना वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामस्वरूप और आरोपी अंकित के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामस्वरूप का आरोप था कि अंकित उसके बेटे को गलत संगत में डाल रहा है। वारदात से कुछ देर पहले दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज भी हुई थी।

इसके अलावा, यूनियन बैंक की एक खाली जमीन को लेकर भी दोनों में विवाद था। मृतक और आरोपी दोनों की उस प्लॉट पर नजर थी। अंकित बैंक रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में ठेकेदार की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, बेटा भी आरोपियों से जुड़ा निकला; एक बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार

Gwalior, MP

बताया जा रहा है कि हत्या उसके ही बेटे के दोस्तों ने की है।

घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरम किशनबाग इलाके में रात करीब 11:20 बजे हुई। रामस्वरूप अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेरकर सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह चार बजे आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया

वारदात के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सुबह 4 बजे गौरव नामक आरोपी की लोकेशन शंकरपुर के जंगल में मिली। घेराबंदी के दौरान गौरव ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी पहचान अंकित और हिमेश के रूप में हुई है। तीनों मृतक के बेटे निखिल के दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुराना झगड़ा और फोन पर गाली-गलौज बना वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामस्वरूप और आरोपी अंकित के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामस्वरूप का आरोप था कि अंकित उसके बेटे को गलत संगत में डाल रहा है। वारदात से कुछ देर पहले दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज भी हुई थी।

इसके अलावा, यूनियन बैंक की एक खाली जमीन को लेकर भी दोनों में विवाद था। मृतक और आरोपी दोनों की उस प्लॉट पर नजर थी। अंकित बैंक रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-gwalior-a-road-shot-in-the-middle-of-a/article-28735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.