- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूटा, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
ग्वालियर में पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूटा, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
Indore,M.P
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार देर रात बदमाशों ने पुलिस आरक्षक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
इंदौर में पदस्थ आरक्षक प्रमोद त्यागी को बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और मोबाइल फोन व 30 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में आरक्षक को पूर्व विधायक नीतू सिकरवार ने अस्पताल पहुंचाया।
पिता से मिलने जा रहे थे आरक्षक
जानकारी के अनुसार, आरक्षक प्रमोद त्यागी इस समय इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ हैं। वे अपने बीमार पिता से मिलने मुरैना जिले के जौरा गांव जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जब वे पनियार थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे उनके हाथ में छर्रे लग गए।
बदमाश मौके से फरार
गोली लगने के बाद बदमाश आरक्षक का मोबाइल और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। घायल आरक्षक सड़क पर गिरकर लोगों से मदद मांगने लगे।
पूर्व विधायक ने बचाई जान
इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक नीतू सिकरवार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल पड़े आरक्षक को देखा और तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी। सिकरवार ने आरक्षक को कार में बैठाकर पुलिस को सूचना दी और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
जयारोग्य अस्पताल में भर्ती
घायल आरक्षक को पहले ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए