- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हरदा में युवक की हत्या: लेन-देन के विवाद में अपहरण कर बेरहमी से पीटा, तीन और आरोपी गिरफ्तार
हरदा में युवक की हत्या: लेन-देन के विवाद में अपहरण कर बेरहमी से पीटा, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Harda, MP
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में फैजान, वासिद और एहमर उर्फ हैमर शामिल हैं, जिन्हें फाइल वार्ड क्षेत्र से पकड़ा गया।
यह मामला 29 जून का है, जब 26 वर्षीय मोहित गौर, जो एक हार्डवेयर दुकान में काम करता था, उसे गुर्जर बोर्डिंग के पास से युनूस और उसके साथियों ने जबरन कार में बिठाकर अगवा कर लिया था। आरोपियों ने मोहित पर दबाव बनाया कि वह अपने मित्र शुभम मालवीय से 1 लाख रुपये दिलवाए, लेकिन इनकार करने पर उसे पहले रहटगांव के जंगल और फिर बारह बंगला स्थित एक खाली रेलवे क्वार्टर में बेरहमी से पीटा गया।
मोहित को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए और उसका मोबाइल वहीं छोड़ गए। होश में आने के बाद मोहित ने परिजनों को जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल मोहित को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस सनसनीखेज मामले में पहले ही युनूस, शाहरुख और नागेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तीन और गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल से थाने तक पैदल जुलूस में लाया गया। घटना के बाद मृतक के समर्थन में कुर्मी समाज समेत कई सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने और मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक मोहित गौर पर भी पूर्व में मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए