इंदौर में डेढ़ साल के मासूम की जहरीला पदार्थ पीने से मौत, खेलते वक्त उठाई थी बोतल

Indore, MP

खुड़ैल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात की है जब बच्चा घर के बाहर बरामदे में खेलते हुए एक बोतल उठा लाया और उसमें रखा कथित कीटनाशक पी गया।

परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे का नाम प्रियांश था और वह ओमकार नामक व्यक्ति का बेटा था, जो बरथरा (जिला भिंड) से इंदौर आकर नौकरी कर रहे हैं। ओमकार ने बताया कि घटना के वक्त प्रियांश अपने पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसने कीटनाशक से भरी बोतल को उठाया और पी लिया। कुछ ही देर में उसके मुंह से खून निकलने लगा। यह देख मां ने तत्काल पति को सूचना दी और दोनों उसे पास के अस्पताल ले गए।

निजी अस्पताल में आईसीयू में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमवाय रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को यह हादसा गहरा सदमा देकर गया है। ओमकार के मुताबिक वे सात माह पहले ही रोजगार की तलाश में इंदौर आए थे। उनका बड़ा बेटा 7 साल का है जो गांव में दादा-दादी के पास रहता है, जबकि 8 साल की बेटी उनके साथ इंदौर में ही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि जहरीला पदार्थ किसका था और वह बोतल वहां कैसे पहुंची।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में डेढ़ साल के मासूम की जहरीला पदार्थ पीने से मौत, खेलते वक्त उठाई थी बोतल

Indore, MP

परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे का नाम प्रियांश था और वह ओमकार नामक व्यक्ति का बेटा था, जो बरथरा (जिला भिंड) से इंदौर आकर नौकरी कर रहे हैं। ओमकार ने बताया कि घटना के वक्त प्रियांश अपने पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसने कीटनाशक से भरी बोतल को उठाया और पी लिया। कुछ ही देर में उसके मुंह से खून निकलने लगा। यह देख मां ने तत्काल पति को सूचना दी और दोनों उसे पास के अस्पताल ले गए।

निजी अस्पताल में आईसीयू में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमवाय रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को यह हादसा गहरा सदमा देकर गया है। ओमकार के मुताबिक वे सात माह पहले ही रोजगार की तलाश में इंदौर आए थे। उनका बड़ा बेटा 7 साल का है जो गांव में दादा-दादी के पास रहता है, जबकि 8 साल की बेटी उनके साथ इंदौर में ही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि जहरीला पदार्थ किसका था और वह बोतल वहां कैसे पहुंची।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-indore-a-bottle-was-raised-while-playing-death-by/article-28131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.