- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दमोह में सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, रातभर तनाव
दमोह में सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, रातभर तनाव
Damoh, MP
हटा नगर में मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर लव जिहाद से जुड़ी एक पोस्ट के बाद माहौल गरमा गया। रात करीब 10:30 बजे मंदिर-मस्जिद चौराहे पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते नारेबाजी शुरू हो गई और हालात बिगड़ने लगे।
इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, प्रदीप महाजन ने अपने इंस्टाग्राम पर लव जिहाद से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इस पर शब्बीर खान ने कमेंट किए। प्रदीप ने शब्बीर से कमेंट हटाने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए।
भीड़ बढ़ी तो पुलिस सक्रिय
कुछ ही देर में प्रदीप के साथ हिंदू संगठन के लोग जुड़ गए, जबकि दूसरी तरफ शब्बीर के समर्थन में मुस्लिम समाज के लोग आ गए। दोनों गुट मंदिर-मस्जिद चौराहे पर आमने-सामने खड़े हो गए। मौके पर तनाव बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को खदेड़कर हालात संभाले।
थाने तक पहुंचे लोग
मामला बढ़ने पर हटा जामा मस्जिद के सदर मजीद खान अपने लोगों के साथ थाने पहुंचे। बजरंग दल कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए