महिला इंस्पेक्टर को खुद चलाना पड़ा बुलडोजर, तोड़ा बाइक का साइलेंसर, जानें ऐसा क्या हुआ?

INDORE, MP

मध्य प्रदेश के इंदौर में यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई की है. इंदौर पुलिस ने 1000 से ज्यादा साइलेंसर पर बुलडोजर चलाए हैं.

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसरों का उपयोग करते हैं, जो मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) का उल्लंघन करना है. यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने बीते महीने (नवंबर में) मॉडिफाइड साइलेंसर चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया था.

इस अभियान के तहत 1500 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए हैं. इसके अलावा, एक हजार साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं. इन साइलेंसरों पर बुलडोजर चला दिया गया है. पुलिस विभाग की ही निरीक्षक रेखा सिंह ने खुद बुलडोजर पर बैठकर साइलेंसर को नष्ट किया. पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसा करने से लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित होगा.

मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई धार्मिक नगरी उज्जैन से शुरू हुई थी. इसके बाद भोपाल और अन्य शहरों में भी लगातार अभियान चल रहा है. इंदौर पुलिस ने पिछले महीने 350 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया था. पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे महिला, बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें.

इंदौर पुलिस ने दुकानदारों को दी चेतावनी
इंदौर के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने यह भी कहा है कि अब उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो गैर कानूनी रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का विक्रय कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने दुकानदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में सहयोगी न बनें. इसके लिए मॉडिफाइड साइलेंसर की खरीद फरोख्त से बचें.

आजकल के ज्यादातर युवा अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाते हैं. इन भारी साइलेंसर से निकलने वाली आवाज कानों के लिए काफी नुकसानदेह होती है. इसके साथ ही इससे बड़े और बुजुर्गों को भी दिक्कत होती है. ऐसे में इंदौर यातायात विभाग की पुलिस ने इस मामले को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कदम उठाया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महिला इंस्पेक्टर को खुद चलाना पड़ा बुलडोजर, तोड़ा बाइक का साइलेंसर, जानें ऐसा क्या हुआ?

INDORE, MP

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसरों का उपयोग करते हैं, जो मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) का उल्लंघन करना है. यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने बीते महीने (नवंबर में) मॉडिफाइड साइलेंसर चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया था.

इस अभियान के तहत 1500 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए हैं. इसके अलावा, एक हजार साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं. इन साइलेंसरों पर बुलडोजर चला दिया गया है. पुलिस विभाग की ही निरीक्षक रेखा सिंह ने खुद बुलडोजर पर बैठकर साइलेंसर को नष्ट किया. पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसा करने से लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित होगा.

मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई धार्मिक नगरी उज्जैन से शुरू हुई थी. इसके बाद भोपाल और अन्य शहरों में भी लगातार अभियान चल रहा है. इंदौर पुलिस ने पिछले महीने 350 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया था. पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे महिला, बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें.

इंदौर पुलिस ने दुकानदारों को दी चेतावनी
इंदौर के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने यह भी कहा है कि अब उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो गैर कानूनी रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का विक्रय कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने दुकानदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में सहयोगी न बनें. इसके लिए मॉडिफाइड साइलेंसर की खरीद फरोख्त से बचें.

आजकल के ज्यादातर युवा अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाते हैं. इन भारी साइलेंसर से निकलने वाली आवाज कानों के लिए काफी नुकसानदेह होती है. इसके साथ ही इससे बड़े और बुजुर्गों को भी दिक्कत होती है. ऐसे में इंदौर यातायात विभाग की पुलिस ने इस मामले को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कदम उठाया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-indore-the-lady-inspector-had-to-drive-the-bulldozer/article-5297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.