- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में नवविवाहिता ने एसिड पीकर दी जान, दहेज प्रताड़ना में पति सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर में नवविवाहिता ने एसिड पीकर दी जान, दहेज प्रताड़ना में पति सहित पांच पर एफआईआर
Indore, MP
चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आत्महत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सायना बी नामक महिला ने दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान होकर एसिड पीकर अपनी जान दे दी।
इस मामले में पुलिस ने पति तौफिक मंसूरी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 जून की है, जब सायना बी ने चंदन नगर के ई-सेक्टर स्थित घर में एसिड पी लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसका 14 वर्षीय बेटा छीनने की धमकी दी जा रही थी।
जांच अधिकारी एसीपी अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के निर्देशन में पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से पड़ताल की। सायना की यह दूसरी शादी थी, जो जुलाई 2023 में खंडवा निवासी तौफिक मंसूरी से हुई थी। पीड़िता के परिवार ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी सास, ननद और अन्य परिजन दहेज को लेकर उसे ताने देते थे और सोने की चेन व अंगूठी की मांग करते थे।
बताया गया कि सायना का बेटा भी जबरन खंडवा भेज दिया गया, जिससे वह पूरी तरह टूट चुकी थी। प्रताड़ना से त्रस्त होकर उसने पीहर लौटने का निर्णय लिया और वहीं जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतका के परिवारजनों के बयान दर्ज करने के बाद पति तौफिक मंसूरी, सास हमीदा, ननद अनीशा, फैमिदा और आरिफ के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए