बीवी ने अपने पति पर किया एसिड अटैक, बाथरूम में बंदकर फरार

INDORE, MP

इंदौर में पारिवारिक विवाद में पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला किया. घायल पति अस्पताल में भर्ती है.

शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह को लेकर पत्नी हिंसक हो गई. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी ने विवाद के दौरान अपने पति पर एसिड फेंककर जानलेवा हमला किया. महिला के हमले में जख्मी हुए पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है.

बाथरूम में घुसते ही पत्नी ने किया पति पर हमला

पुलिस के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश पर उसकी ही पत्नी ने एसिड फेंका. इसके बाद पत्नी पति को बाथरूम में बंद कर फरार हो गई. चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पड़ोसियों के अनुसार बीते 6 साल से पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है. दोनों के 4 बच्चे भी हैं. घटना के समय बच्चे सो रहे थे. सोमवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान जब पति बाथरूम में गया तो पत्नी ने पीछे से एसिड अटैक किया.

पति के बयान लेने के बाद ही तस्वीर साफ होगी

एसिड अटैक करने के बाद पत्नी ने पति को बाथरूम में बंद किया और भाग गई. इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया "पति का इलाज चल रहा है. वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसके ठीक होते ही बयान लिए जाएंगे. विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी हुई है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बीवी ने अपने पति पर किया एसिड अटैक, बाथरूम में बंदकर फरार

INDORE, MP

शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह को लेकर पत्नी हिंसक हो गई. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी ने विवाद के दौरान अपने पति पर एसिड फेंककर जानलेवा हमला किया. महिला के हमले में जख्मी हुए पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है.

बाथरूम में घुसते ही पत्नी ने किया पति पर हमला

पुलिस के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश पर उसकी ही पत्नी ने एसिड फेंका. इसके बाद पत्नी पति को बाथरूम में बंद कर फरार हो गई. चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पड़ोसियों के अनुसार बीते 6 साल से पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है. दोनों के 4 बच्चे भी हैं. घटना के समय बच्चे सो रहे थे. सोमवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान जब पति बाथरूम में गया तो पत्नी ने पीछे से एसिड अटैक किया.

पति के बयान लेने के बाद ही तस्वीर साफ होगी

एसिड अटैक करने के बाद पत्नी ने पति को बाथरूम में बंद किया और भाग गई. इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया "पति का इलाज चल रहा है. वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसके ठीक होते ही बयान लिए जाएंगे. विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी हुई है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-indore-wife-attacked-her-husband-with-acid-and-escaped/article-6215

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.