जबलपुर में 13 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की साजिश, मां की डांट से थी नाराज

Jabalpur, MP

जबलपुर शहर में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब 13 साल की एक छात्रा ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली।

मोबाइल चलाने, दोस्तों से बात करने और लिपस्टिक लगाने से मना करने पर नाराज होकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची ने एक फर्जी फिरौती नोट लिखा और घर से निकल गई। नोट में 15 लाख रुपये की मांग की गई थी। परिवार घबरा गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। खमरिया थाना पुलिस ने महज 5 घंटे में बच्ची को खोज निकाला और साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

कैसे हुआ फर्जी अपहरण का खुलासा?

घटना खमरिया थाना क्षेत्र की प्रियदर्शनी कॉलोनी की है। दोपहर में बच्ची घर से अचानक लापता हो गई। मां और नानी ने काफी तलाशा, लेकिन जब बच्ची नहीं मिली, तो उन्होंने उसके कमरे में रखे एक नोट को पढ़ा जिसमें लिखा था:
"आपकी बच्ची हमारे पास है। अगर उसे बचाना है तो 15 लाख की व्यवस्था करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।"

सीसीटीवी और ऑटो चालक से मिली सुराग

पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पास खड़े ऑटो चालकों से पूछताछ की गई। एक चालक ने बताया कि वह बच्ची को सदर इलाके में छोड़कर आया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरू की और बच्ची को सदर की गली नंबर 7 से बरामद कर लिया।

नोट और हैंडराइटिंग से हुआ खुलासा

पुलिस ने फिरौती नोट की हैंडराइटिंग को बच्ची की स्कूल कॉपी से मिलाया। मिलान होते ही साफ हो गया कि यह योजना उसी की थी। पूछताछ में बच्ची ने स्वीकार किया कि वह मां की डांट से परेशान थी और बिना किसी रोकटोक के कुछ समय तक घर से दूर रहना चाहती थी। इसलिए उसने खुद का फर्जी अपहरण रचने का फैसला किया।

पैसे के लिए तोड़ी गुल्लक, ढूंढ रही थी किराए का कमरा

बच्ची ने घर से निकलने से पहले अपनी गुल्लक तोड़ी थी और सदर इलाके में किराए पर कमरा तलाश रही थी ताकि कुछ दिन आराम से रह सके। पुलिस की तत्परता से वह किसी बड़ी घटना का शिकार होने से पहले ही मिल गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में 13 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की साजिश, मां की डांट से थी नाराज

Jabalpur, MP

मोबाइल चलाने, दोस्तों से बात करने और लिपस्टिक लगाने से मना करने पर नाराज होकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची ने एक फर्जी फिरौती नोट लिखा और घर से निकल गई। नोट में 15 लाख रुपये की मांग की गई थी। परिवार घबरा गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। खमरिया थाना पुलिस ने महज 5 घंटे में बच्ची को खोज निकाला और साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

कैसे हुआ फर्जी अपहरण का खुलासा?

घटना खमरिया थाना क्षेत्र की प्रियदर्शनी कॉलोनी की है। दोपहर में बच्ची घर से अचानक लापता हो गई। मां और नानी ने काफी तलाशा, लेकिन जब बच्ची नहीं मिली, तो उन्होंने उसके कमरे में रखे एक नोट को पढ़ा जिसमें लिखा था:
"आपकी बच्ची हमारे पास है। अगर उसे बचाना है तो 15 लाख की व्यवस्था करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।"

सीसीटीवी और ऑटो चालक से मिली सुराग

पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पास खड़े ऑटो चालकों से पूछताछ की गई। एक चालक ने बताया कि वह बच्ची को सदर इलाके में छोड़कर आया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरू की और बच्ची को सदर की गली नंबर 7 से बरामद कर लिया।

नोट और हैंडराइटिंग से हुआ खुलासा

पुलिस ने फिरौती नोट की हैंडराइटिंग को बच्ची की स्कूल कॉपी से मिलाया। मिलान होते ही साफ हो गया कि यह योजना उसी की थी। पूछताछ में बच्ची ने स्वीकार किया कि वह मां की डांट से परेशान थी और बिना किसी रोकटोक के कुछ समय तक घर से दूर रहना चाहती थी। इसलिए उसने खुद का फर्जी अपहरण रचने का फैसला किया।

पैसे के लिए तोड़ी गुल्लक, ढूंढ रही थी किराए का कमरा

बच्ची ने घर से निकलने से पहले अपनी गुल्लक तोड़ी थी और सदर इलाके में किराए पर कमरा तलाश रही थी ताकि कुछ दिन आराम से रह सके। पुलिस की तत्परता से वह किसी बड़ी घटना का शिकार होने से पहले ही मिल गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-a-13-year-old-girl-hatched-a-conspiracy/article-26018

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.