जबलपुर में सीएम ने जारी की लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त: बेलखेड़ा में कॉलेज खोलने का ऐलान, बोले- मन करता है यहीं बस जाऊं

Jabalpur, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जबलपुर जिले के बेलखेड़ा गांव में आयोजित भव्य समारोह में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त प्रदेश की बहनों के खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना और गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि भी लाभार्थियों को सौंपी।

सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना के माध्यम से हर महीने डेढ़ हजार करोड़ रुपए बहनों के खातों में डाले जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

रक्षाबंधन पर बढ़ेगी राशि

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि रक्षाबंधन के मौके पर लाडली बहनों को मिलने वाली राशि में ₹250 की वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को और अधिक सशक्त बनाकर महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।

गारमेंट सेक्टर की बहनों को मिलेगा ₹5000 महीना

सीएम ने बताया कि प्रदेश की जो महिलाएं गारमेंट सेक्टर में काम करेंगी, उन्हें सरकार प्रत्येक माह ₹5000 अलग से सहायता राशि प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 27 लाख महिलाओं को ₹39.14 करोड़ की राशि जारी की गई है।

खाद्यान्न, स्कूटी और लैपटॉप की भी घोषणा

डॉ. यादव ने कहा कि सरकार 1.35 करोड़ परिवारों को हर महीने नि:शुल्क राशन दे रही है। साथ ही मेधावी छात्रों को अगले महीने लैपटॉप और स्कूटी वितरित किए जाएंगे।

बेलखेड़ा में खुलेगा नया सरकारी कॉलेज

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जबलपुर के बेलखेड़ा क्षेत्र में नए सरकारी कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

जबलपुर को बताया बसने लायक शहर

जबलपुर की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, "यह शहर इतना सुंदर है कि मन करता है यहीं पर घर बनाकर बस जाऊं।" उन्होंने आगे कहा कि वे हर सप्ताह जबलपुर आना पसंद करते हैं और यहां की जनता से आत्मीयता महसूस करते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में सीएम ने जारी की लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त: बेलखेड़ा में कॉलेज खोलने का ऐलान, बोले- मन करता है यहीं बस जाऊं

Jabalpur, MP

सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना के माध्यम से हर महीने डेढ़ हजार करोड़ रुपए बहनों के खातों में डाले जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

रक्षाबंधन पर बढ़ेगी राशि

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि रक्षाबंधन के मौके पर लाडली बहनों को मिलने वाली राशि में ₹250 की वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को और अधिक सशक्त बनाकर महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।

गारमेंट सेक्टर की बहनों को मिलेगा ₹5000 महीना

सीएम ने बताया कि प्रदेश की जो महिलाएं गारमेंट सेक्टर में काम करेंगी, उन्हें सरकार प्रत्येक माह ₹5000 अलग से सहायता राशि प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 27 लाख महिलाओं को ₹39.14 करोड़ की राशि जारी की गई है।

खाद्यान्न, स्कूटी और लैपटॉप की भी घोषणा

डॉ. यादव ने कहा कि सरकार 1.35 करोड़ परिवारों को हर महीने नि:शुल्क राशन दे रही है। साथ ही मेधावी छात्रों को अगले महीने लैपटॉप और स्कूटी वितरित किए जाएंगे।

बेलखेड़ा में खुलेगा नया सरकारी कॉलेज

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जबलपुर के बेलखेड़ा क्षेत्र में नए सरकारी कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

जबलपुर को बताया बसने लायक शहर

जबलपुर की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, "यह शहर इतना सुंदर है कि मन करता है यहीं पर घर बनाकर बस जाऊं।" उन्होंने आगे कहा कि वे हर सप्ताह जबलपुर आना पसंद करते हैं और यहां की जनता से आत्मीयता महसूस करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-cm-released-the-25th-installment-of-the-ladli/article-24539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.