जबलपुर में युवती पर सहेली ने फेंका एसिड: 50% झुलसी, हालत स्थिर; पुरानी रंजिश बनी वजह

Jabalpur, MP

जबलपुर के गौरीघाट थाना क्षेत्र स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 21 वर्षीय श्रद्धा दास पर उसी की पुरानी सहेली 22 वर्षीय इशिता साहू ने तेजाब (एसिड) फेंक दिया। घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब इशिता, श्रद्धा के घर पहुंची और उसे बहाने से बाहर बुलाकर एसिड से हमला कर दिया।

श्रद्धा इस हमले में 50% तक झुलस गई है और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

सरप्राइज के बहाने बाहर बुलाया, फिर फेंका एसिड

परिजनों के मुताबिक, इशिता ने श्रद्धा को कहा कि उसके लिए "सरप्राइज" है। श्रद्धा जैसे ही घर से बाहर आई और थोड़ी बातचीत के बाद मुड़कर अंदर जाने लगी, तभी इशिता ने एसिड फेंक दिया

श्रद्धा की चीख सुनकर उसकी मां बाहर दौड़ीं और देखा कि बेटी के कपड़े जल चुके थे और वह जलन से तड़प रही थी। उन्होंने तुरंत पानी डालकर प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

इशिता गिरफ्तार, माता-पिता फरार

पुलिस ने आरोपी इशिता साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके माता-पिता घर से फरार हैं और मकान पर ताला लगा है। श्रद्धा के परिवार ने इशिता की मां पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

दोस्ती से दुश्मनी तक: एक साल से नहीं थी बातचीत

श्रद्धा की मां ज्योत्सना दास ने बताया कि दोनों परिवार 2013-14 से अवधपुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। पहले इशिता और श्रद्धा में अच्छी दोस्ती थी, लेकिन पिछले एक साल से बातचीत बंद हो गई थी।

इशिता, श्रद्धा से ईर्ष्या रखती थी और अक्सर उसकी चीजें पाने की कोशिश करती थी। यहां तक कि श्रद्धा ने इशिता को फोन पर भी ब्लॉक कर दिया था

श्रद्धा ने कहा था- “मैं काम में व्यस्त हूं, बात नहीं कर सकती”

परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले इशिता की मां ने श्रद्धा को फोन कर बात करने का दबाव डाला था, जिस पर श्रद्धा ने साफ कहा था, “मैं तीन-तीन काम करती हूं, समय मिलेगा तो बात करूंगी।”

इसी के बाद इशिता ने वारदात की योजना बनाई और रविवार रात घर जाकर हमला कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में युवती पर सहेली ने फेंका एसिड: 50% झुलसी, हालत स्थिर; पुरानी रंजिश बनी वजह

Jabalpur, MP

श्रद्धा इस हमले में 50% तक झुलस गई है और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

सरप्राइज के बहाने बाहर बुलाया, फिर फेंका एसिड

परिजनों के मुताबिक, इशिता ने श्रद्धा को कहा कि उसके लिए "सरप्राइज" है। श्रद्धा जैसे ही घर से बाहर आई और थोड़ी बातचीत के बाद मुड़कर अंदर जाने लगी, तभी इशिता ने एसिड फेंक दिया

श्रद्धा की चीख सुनकर उसकी मां बाहर दौड़ीं और देखा कि बेटी के कपड़े जल चुके थे और वह जलन से तड़प रही थी। उन्होंने तुरंत पानी डालकर प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल पहुंचाया।

इशिता गिरफ्तार, माता-पिता फरार

पुलिस ने आरोपी इशिता साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके माता-पिता घर से फरार हैं और मकान पर ताला लगा है। श्रद्धा के परिवार ने इशिता की मां पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

दोस्ती से दुश्मनी तक: एक साल से नहीं थी बातचीत

श्रद्धा की मां ज्योत्सना दास ने बताया कि दोनों परिवार 2013-14 से अवधपुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। पहले इशिता और श्रद्धा में अच्छी दोस्ती थी, लेकिन पिछले एक साल से बातचीत बंद हो गई थी।

इशिता, श्रद्धा से ईर्ष्या रखती थी और अक्सर उसकी चीजें पाने की कोशिश करती थी। यहां तक कि श्रद्धा ने इशिता को फोन पर भी ब्लॉक कर दिया था

श्रद्धा ने कहा था- “मैं काम में व्यस्त हूं, बात नहीं कर सकती”

परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले इशिता की मां ने श्रद्धा को फोन कर बात करने का दबाव डाला था, जिस पर श्रद्धा ने साफ कहा था, “मैं तीन-तीन काम करती हूं, समय मिलेगा तो बात करूंगी।”

इसी के बाद इशिता ने वारदात की योजना बनाई और रविवार रात घर जाकर हमला कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-friend-thrown-at-the-woman-50-scorched-condition/article-26051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.