MP में भगवान की लड्डूओं की दुकान, न मालिक न नौकर पैसे रखें लड्डू ले जाएं

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अनोखी दुकान, इसके ओनर खुद लड्डू गोपाल हैं. कोई हेल्पर नहीं बस भगवान भरोसे चलती है दुकान.

आमतौर पर दुकान और स्टोर पर रोजमर्रा की जिंदगी में लोग कई बार जाते रहते हैं. जहां आपको सामान पसंद आता है, फिर उस दुकान के मालिक को पेमेंट करते हैं और वह आपको बिल के साथ वो सामान दे देता है. सामान्य तौर किसी भी प्रोडक्ट, खाने-पीने से लेकर कपड़े और गहने की दुकानें ऐसी ही होती है, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अनोखी दुकान है. यह दुकान एक भक्त ने शुरू की है, जिसे वह अपने या किसी आदमी के भरोसे नहीं, बल्कि भगवान के भरोसे चला रहा है.

जबलपुर में भगवान भरोसे चल रही दुकान

आज का दौर कुछ ऐसा है, जहां लोग आंखों से काजल चुरा कर ले जाते हैं. ऐसे दौर में भी कुछ लोगों को भगवान पर इतना भरोसा है कि वे भगवान के भरोसे पूरी दुकान छोड़ने को तैयार हैं. जी हां जबलपुर के नेपियर टाउन में रहने वाले विजय पांडे लड्डू बनाने का काम करते हैं. उनके लड्डू ज्यादातर लोग भोग लगाने के लिए मंदिरों में ले जाते हैं.

विजय पांडे खुद भी लड्डू गोपाल के बड़े भक्त हैं. वह घर में एक दुकान चलाते थे. इसी दौरान एक आदमी उनके पास आया, उसने बड़े संकोच से अपनी मजबूरी बताई कि उसके पास पैसे नहीं है, लेकिन उस लड्डू ले जाने हैं और पैसे बाद में दे देगा.

Jabalpur Laddu Gopal Bhagwan Run Sweet Shop
लड्डू गोपाल के भक्त हैं दुकान मालिक 
 
मिठाई के डिब्बे पर लिखी पूरी जानकारी

विजय पांडे ने बताया कि "उस गरीब आदमी की मजबूरी देखकर मेरे मन में यह विचार आया कि यदि मेरी जगह इस दुकान पर खुद लड्डू गोपाल बैठे होते, तो यह आदमी इतना संकोच नहीं करता." फिर क्या था, इस विचार के बाद विजय पांडे ने दुकान को कुछ इस तरह तैयार किया कि दुकान लड्डू गोपाल के भरोसे छोड़ दिया. विजय पांडे का कहना है कि "उन्होंने कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई है कि मिठाई के हर डिब्बे पर पूरी जानकारी लिखी हुई है किस चीज की मिठाई है. इसका दाम कितना है?

Jabalpur Unique Laddu Shop
जबलपुर में मिठाई की दुकान 
 
Jabalpur Vendor Free Shop Culture
दुकान में सेल्फ सर्विस की सुविधा 
 
ग्राहक डिब्बा लेकर, पैसे रखकर चला जाता है

पैसा डालने के लिए एक डिब्बा रखा है. ग्राहक खुद अपना हिसाब करके डिब्बे में पैसे डाल सकता है. बची हुई रकम बाजू में रखी है. उसमें से जितना बाकी है, उतना पैसा ले सकता है. जिसके पास पैसा नहीं है, वह भी यहां से मिठाई ले जा सकता है. उसकी श्रद्धा करे तो बाद में पैसा दे दे." विजय पांडे ने बताया कि मुझे भरोसा है कि लोग लड्डू गोपाल से धोखा नहीं करेंगे. सब कुछ ठीक चलेगा."

SHOP OWNER TRUST ON LADDU GOPAL
लड्डू गोपाल के भरोसे दुकान 
 
ग्राहक बोले-सबकुछ भगवान भरोसे

ईटीवी भारत जब दुकान पहुंचा, तो इस दौरान दो ग्राहक अनूप और कृष्ण मिले, जिन्होंने बाकायदा लड्डू लिए और हिसाब करके पैसे डिब्बे में डाल दिए. इन लोगों का कहना है कि "इस तरह की दुकान उन्होंने इसके पहले नहीं देखी कि जिसमें कोई सेट नहीं है. सब कुछ भगवान के भरोसे चल रहा है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

MP में भगवान की लड्डूओं की दुकान, न मालिक न नौकर पैसे रखें लड्डू ले जाएं

JABALPUR, MP

आमतौर पर दुकान और स्टोर पर रोजमर्रा की जिंदगी में लोग कई बार जाते रहते हैं. जहां आपको सामान पसंद आता है, फिर उस दुकान के मालिक को पेमेंट करते हैं और वह आपको बिल के साथ वो सामान दे देता है. सामान्य तौर किसी भी प्रोडक्ट, खाने-पीने से लेकर कपड़े और गहने की दुकानें ऐसी ही होती है, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अनोखी दुकान है. यह दुकान एक भक्त ने शुरू की है, जिसे वह अपने या किसी आदमी के भरोसे नहीं, बल्कि भगवान के भरोसे चला रहा है.

जबलपुर में भगवान भरोसे चल रही दुकान

आज का दौर कुछ ऐसा है, जहां लोग आंखों से काजल चुरा कर ले जाते हैं. ऐसे दौर में भी कुछ लोगों को भगवान पर इतना भरोसा है कि वे भगवान के भरोसे पूरी दुकान छोड़ने को तैयार हैं. जी हां जबलपुर के नेपियर टाउन में रहने वाले विजय पांडे लड्डू बनाने का काम करते हैं. उनके लड्डू ज्यादातर लोग भोग लगाने के लिए मंदिरों में ले जाते हैं.

विजय पांडे खुद भी लड्डू गोपाल के बड़े भक्त हैं. वह घर में एक दुकान चलाते थे. इसी दौरान एक आदमी उनके पास आया, उसने बड़े संकोच से अपनी मजबूरी बताई कि उसके पास पैसे नहीं है, लेकिन उस लड्डू ले जाने हैं और पैसे बाद में दे देगा.

Jabalpur Laddu Gopal Bhagwan Run Sweet Shop
लड्डू गोपाल के भक्त हैं दुकान मालिक 
 
मिठाई के डिब्बे पर लिखी पूरी जानकारी

विजय पांडे ने बताया कि "उस गरीब आदमी की मजबूरी देखकर मेरे मन में यह विचार आया कि यदि मेरी जगह इस दुकान पर खुद लड्डू गोपाल बैठे होते, तो यह आदमी इतना संकोच नहीं करता." फिर क्या था, इस विचार के बाद विजय पांडे ने दुकान को कुछ इस तरह तैयार किया कि दुकान लड्डू गोपाल के भरोसे छोड़ दिया. विजय पांडे का कहना है कि "उन्होंने कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई है कि मिठाई के हर डिब्बे पर पूरी जानकारी लिखी हुई है किस चीज की मिठाई है. इसका दाम कितना है?

Jabalpur Unique Laddu Shop
जबलपुर में मिठाई की दुकान 
 
Jabalpur Vendor Free Shop Culture
दुकान में सेल्फ सर्विस की सुविधा 
 
ग्राहक डिब्बा लेकर, पैसे रखकर चला जाता है

पैसा डालने के लिए एक डिब्बा रखा है. ग्राहक खुद अपना हिसाब करके डिब्बे में पैसे डाल सकता है. बची हुई रकम बाजू में रखी है. उसमें से जितना बाकी है, उतना पैसा ले सकता है. जिसके पास पैसा नहीं है, वह भी यहां से मिठाई ले जा सकता है. उसकी श्रद्धा करे तो बाद में पैसा दे दे." विजय पांडे ने बताया कि मुझे भरोसा है कि लोग लड्डू गोपाल से धोखा नहीं करेंगे. सब कुछ ठीक चलेगा."

SHOP OWNER TRUST ON LADDU GOPAL
लड्डू गोपाल के भरोसे दुकान 
 
ग्राहक बोले-सबकुछ भगवान भरोसे

ईटीवी भारत जब दुकान पहुंचा, तो इस दौरान दो ग्राहक अनूप और कृष्ण मिले, जिन्होंने बाकायदा लड्डू लिए और हिसाब करके पैसे डिब्बे में डाल दिए. इन लोगों का कहना है कि "इस तरह की दुकान उन्होंने इसके पहले नहीं देखी कि जिसमें कोई सेट नहीं है. सब कुछ भगवान के भरोसे चल रहा है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-gods-laddus-shop-neither-owner-nor-servant-should/article-13843

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.