जबलपुर IIITDM में हादसा: छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, परिजनों ने रैगिंग और हत्या की आशंका जताई

Jabalpur,M.P

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम (IIITDM) कॉलेज में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ।

यहां बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले 19 वर्षीय छात्र उत्कर्ष तिवारी की हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से कॉलेज कैंपस में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया- लोन को लेकर था परेशान

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्र संभवतः शिक्षा ऋण (Education Loan) के दबाव में था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, इस दावे को मृतक के परिजनों ने सिरे से खारिज कर दिया।

परिवार बोला- आत्महत्या नहीं, हत्या है

मृतक छात्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला था। उसका नाम उत्कर्ष तिवारी था और उसने करीब एक माह पहले ही IIITDM में एडमिशन लिया था। परिजनों का आरोप है कि उत्कर्ष आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसे धक्का दिया गया है। उनका कहना है कि शरीर पर पीछे की ओर ज्यादा चोटें हैं, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।

फीस की कोई समस्या नहीं थी

परिवार के अनुसार शिक्षा ऋण को लेकर उत्कर्ष परेशान नहीं था। रिश्तेदारों का कहना है कि एडमिशन के समय ही ₹1.25 लाख की फीस जमा की जा चुकी थी। इतना ही नहीं, परिवार ने पढ़ाई के लिए आगे की राशि जुटाने की भी तैयारी कर ली थी।

मोबाइल फोन लापता, रैगिंग का आरोप

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उत्कर्ष का मोबाइल फोन घटना के बाद से गायब है, जबकि पुलिस उसकी लोकेशन हॉस्टल में बता रही है। परिवार का कहना है कि कॉलेज में पहले भी रैगिंग और गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्हें संदेह है कि उत्कर्ष के साथ भी रैगिंग हुई और उसकी जान ले ली गई।

पुलिस जांच जारी

खमरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे के अनुसार मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और रैगिंग सहित अन्य सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हॉस्टल के छात्रों और कॉलेज प्रबंधन से भी पूछताछ होगी।

उत्कर्ष का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए जौनपुर ले जाया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-iiitdm-the-students-death-fell-from-the-fourth/article-34391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.