- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में महिला ने पति की हत्या कर शव तालाब में फेंका, हादसा बताकर पुलिस को किया गुमराह
जबलपुर में महिला ने पति की हत्या कर शव तालाब में फेंका, हादसा बताकर पुलिस को किया गुमराह
Jabalpur, MP

दरअसल, दो दिन पहले अधारताल क्षेत्र में अरविंद नामक व्यक्ति का शव तालाब में मिला था। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पत्नी गणेशी बाई ने दावा किया कि अरविंद तालाब में नहाने गए थे और डूबने से उनकी मौत हो गई।
लेकिन पुलिस को शक तब हुआ, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने जब गणेशी बाई से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पत्थर से सिर कुचलकर पति की हत्या करने की बात कबूल ली।
महिला ने बताया कि उसका पति अरविंद अक्सर झगड़ा करता था, और घरेलू विवादों से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हत्या के बाद वह शव को तालाब में फेंककर इसे एक सामान्य दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रही थी, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी महिला गणेशी बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और यह मामला घरेलू हिंसा से उपजे अपराध का एक और खौफनाक उदाहरण बन गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए