खंडवा में सांसद प्रतिनिधि समेत 15 लोग जुए में गिरफ्तार: 100 किमी दूर खेत में चल रहा था गुप्त अड्डा, 15 लाख का माल जब्त

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में जुए के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। धनगांव थाना क्षेत्र के बेनीपुरा गांव में खेत के अंदर बने एक मकान में जुए का अड्डा चल रहा था, जहां से बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर सांसद प्रतिनिधि समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में नकद रकम, वाहनों और मोबाइल सहित करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया।

100 किमी दूर स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। रात करीब 11 बजे टीम ने बेनीपुरा गांव में दबिश दी, जो खंडवा से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। खेत में बने मकान में गुपचुप तरीके से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से ₹1.77 लाख नकद, 14 मोबाइल, 2 चार पहिया वाहन और 10 बाइक बरामद कीं।

सांसद प्रतिनिधि भी निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में सबसे चौंकाने वाला नाम राहुल यादव का है, जो नर्मदानगर क्षेत्र के खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें इसी वर्ष आईटीआई कॉलेज, नर्मदानगर में बतौर सांसद प्रतिनिधि नामित किया गया था। इस गिरफ्तारी ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार लोगों में व्यापारी, ठेकेदार, अन्य कर्मचारी और युवक शामिल हैं। इनकी उम्र 20 से 65 साल तक है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पहले भी विवादों में रहे सांसद प्रतिनिधि

यह पहला मौका नहीं है जब किसी सांसद प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगे हों। पिछली विधानसभा में भी एक प्रतिनिधि पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जो मामला चर्चा में रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में सांसद प्रतिनिधि समेत 15 लोग जुए में गिरफ्तार: 100 किमी दूर खेत में चल रहा था गुप्त अड्डा, 15 लाख का माल जब्त

Khandwa, MP

इस कार्रवाई में नकद रकम, वाहनों और मोबाइल सहित करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया।

100 किमी दूर स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। रात करीब 11 बजे टीम ने बेनीपुरा गांव में दबिश दी, जो खंडवा से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। खेत में बने मकान में गुपचुप तरीके से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से ₹1.77 लाख नकद, 14 मोबाइल, 2 चार पहिया वाहन और 10 बाइक बरामद कीं।

सांसद प्रतिनिधि भी निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में सबसे चौंकाने वाला नाम राहुल यादव का है, जो नर्मदानगर क्षेत्र के खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें इसी वर्ष आईटीआई कॉलेज, नर्मदानगर में बतौर सांसद प्रतिनिधि नामित किया गया था। इस गिरफ्तारी ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार लोगों में व्यापारी, ठेकेदार, अन्य कर्मचारी और युवक शामिल हैं। इनकी उम्र 20 से 65 साल तक है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

पहले भी विवादों में रहे सांसद प्रतिनिधि

यह पहला मौका नहीं है जब किसी सांसद प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगे हों। पिछली विधानसभा में भी एक प्रतिनिधि पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जो मामला चर्चा में रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-khandwa-15-people-including-mp-representative-were-seized-in/article-28663

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.