खंडवा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया से नंबर था फिर सुनसान रास्ते पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Khandwa, MP

खंडवा में एक कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले छात्रा का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया ग्रुप से निकाला और फिर झांसे में लेकर मिलने बुलाया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

19 वर्षीय पीड़िता मूलतः बैतूल जिले की रहने वाली है और खंडवा के एक सरकारी कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। वह छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक राजेश मस्कोले भी उसी के गांव का निवासी है और दोनों परिवारों के बीच पहले से जान-पहचान थी।

पुलिस के अनुसार, राजेश किसी काम से खंडवा आया था। इस दौरान उसने छात्रा का नंबर एक सोशल मीडिया ग्रुप से हासिल किया और संपर्क कर मिलने का प्रस्ताव रखा। वह छात्रा को नागचून पार्क की ओर ले गया और वहां से आगे एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना 28 जून की शाम करीब 5:30 बजे की है। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और तत्काल किसी को जानकारी नहीं दे सकी। बाद में छात्रा अपने गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन के साथ वह खंडवा लौटकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोघट रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर शुक्रवार रात को कार्रवाई शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टीआई धीरेश धारवाल ने बताया कि पीड़िता की सूचना और सहयोग से पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और मामले की विवेचना की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया से नंबर था फिर सुनसान रास्ते पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Khandwa, MP

19 वर्षीय पीड़िता मूलतः बैतूल जिले की रहने वाली है और खंडवा के एक सरकारी कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। वह छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक राजेश मस्कोले भी उसी के गांव का निवासी है और दोनों परिवारों के बीच पहले से जान-पहचान थी।

पुलिस के अनुसार, राजेश किसी काम से खंडवा आया था। इस दौरान उसने छात्रा का नंबर एक सोशल मीडिया ग्रुप से हासिल किया और संपर्क कर मिलने का प्रस्ताव रखा। वह छात्रा को नागचून पार्क की ओर ले गया और वहां से आगे एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना 28 जून की शाम करीब 5:30 बजे की है। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और तत्काल किसी को जानकारी नहीं दे सकी। बाद में छात्रा अपने गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन के साथ वह खंडवा लौटकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोघट रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर शुक्रवार रात को कार्रवाई शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

टीआई धीरेश धारवाल ने बताया कि पीड़िता की सूचना और सहयोग से पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और मामले की विवेचना की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-khandwa-a-college-student-was-arrested-from-the-arrested/article-26592

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.