खंडवा में महिला टीचर की कार ने दो बाइक को मारी टक्कर: 6 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक; हादसे के बाद शिक्षक दंपती फरार

Khandwa,MP

जिले के खालवा क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार चलाना सीख रही एक महिला टीचर ने तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार (MP12CA5401) से दो बाइक को टक्कर मार दी।

 दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक 8 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों के पैर टूट गए। हादसे के बाद कार चला रही महिला और उसके शिक्षक पति मौके से लिफ्ट लेकर फरार हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे खालवा-आशापुर मार्ग पर मॉडल स्कूल के पास हुई। पहली बाइक (MP47MN1633) पर सवार हरदा के चारखेड़ा जा रहे एक परिवार को कार ने टक्कर मारी। इसमें सुंदरलाल (52), उनकी पत्नी ग्यारसीबाई (48), नाती गौतम (8) और एक अन्य बच्चा घायल हो गए।

इसके बाद कार ने दूसरी बाइक (MP12MN0574) को भी जोरदार टक्कर मारी। इस बाइक पर गोकुल पिता मदन (30) और नितेश पिता सुखराम (28) अपनी बहन को छोड़कर घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों युवकों के पैर टूट गए।

टक्कर के बाद कार खाई में गिरी

दूसरी बाइक को टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा उतरी। गनीमत रही कि कार सवार टीचर दंपती सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त महिला ड्राइविंग सीट पर थी और कार चलाना सीख रही थी, जबकि उसके पति विनय जायसवाल साथ में बैठे थे।

हादसे के बाद फरार हुआ दंपती

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद दंपती ने घटनास्थल पर मौजूद एक बाइक सवार से लिफ्ट ली और मौके से फरार हो गए। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस और बचाव कार्य

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन हरसूद और खालवा क्षेत्र में सेवा शुरू न होने से मदद देर से पहुंची। इसके बाद स्थानीय अस्पताल से एंबुलेंस भेजी गई। सभी घायलों को पहले खालवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से 4 गंभीर मरीजों को खंडवा रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, शिकायत मिलते ही FIR दर्ज की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Aug 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में महिला टीचर की कार ने दो बाइक को मारी टक्कर: 6 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक; हादसे के बाद शिक्षक दंपती फरार

Khandwa,MP

 दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक 8 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों के पैर टूट गए। हादसे के बाद कार चला रही महिला और उसके शिक्षक पति मौके से लिफ्ट लेकर फरार हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे खालवा-आशापुर मार्ग पर मॉडल स्कूल के पास हुई। पहली बाइक (MP47MN1633) पर सवार हरदा के चारखेड़ा जा रहे एक परिवार को कार ने टक्कर मारी। इसमें सुंदरलाल (52), उनकी पत्नी ग्यारसीबाई (48), नाती गौतम (8) और एक अन्य बच्चा घायल हो गए।

इसके बाद कार ने दूसरी बाइक (MP12MN0574) को भी जोरदार टक्कर मारी। इस बाइक पर गोकुल पिता मदन (30) और नितेश पिता सुखराम (28) अपनी बहन को छोड़कर घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों युवकों के पैर टूट गए।

टक्कर के बाद कार खाई में गिरी

दूसरी बाइक को टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा उतरी। गनीमत रही कि कार सवार टीचर दंपती सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त महिला ड्राइविंग सीट पर थी और कार चलाना सीख रही थी, जबकि उसके पति विनय जायसवाल साथ में बैठे थे।

हादसे के बाद फरार हुआ दंपती

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद दंपती ने घटनास्थल पर मौजूद एक बाइक सवार से लिफ्ट ली और मौके से फरार हो गए। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस और बचाव कार्य

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन हरसूद और खालवा क्षेत्र में सेवा शुरू न होने से मदद देर से पहुंची। इसके बाद स्थानीय अस्पताल से एंबुलेंस भेजी गई। सभी घायलों को पहले खालवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से 4 गंभीर मरीजों को खंडवा रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, शिकायत मिलते ही FIR दर्ज की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-khandwa-a-female-teachers-car-collided-with-two-bikes/article-30961

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.