खंडवा में युवक की तालाब में डूबने से मौत: परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Khandwa, MP

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम हांडी-कुंडी में रविवार को एक 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था।

दोस्तों का दावा है कि सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से वह पानी में गिरा और डूब गया। वहीं मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज का बहाना, पिकनिक पर निकले थे दोस्त

मृतक की पहचान गौतम (20) पिता घनश्याम निवासी सेमलिया के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों को यह कहकर निकला था कि कॉलेज जा रहा है, लेकिन वह पिकनिक मनाने हांडी-कुंडी पहुंचा। दोस्तों ने बताया कि सभी मिलकर बहते पानी और प्राकृतिक नजारों के बीच रील और सेल्फी ले रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सेल्फी के दौरान हादसा, बचाने की कोशिशें नाकाम

गौतम के दोस्त सुयश ने बताया कि वह, गौतम और अन्य दोस्त सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि गौतम और रितेश पानी के पास सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान गौतम का पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया। रितेश उसे बचाने के लिए गमछे की मदद से कोशिश करता रहा, लेकिन सिर में चोट लगने के कारण गौतम बेहोश हो गया और बह गया।

गांव वालों की मदद से मिला शव

घटना के बाद ग्रामीणों को आवाज लगाई गई और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद गांव के दो युवक पानी में उतरे और गौतम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गौतम के मामा पूनमचंद सिसौदिया ने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है। उन्होंने कहा कि गौतम को दोस्तों ने मारकर फेंका है और यह बात छुपाई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना

जावर थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खंडवा में युवक की तालाब में डूबने से मौत: परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Khandwa, MP

दोस्तों का दावा है कि सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से वह पानी में गिरा और डूब गया। वहीं मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज का बहाना, पिकनिक पर निकले थे दोस्त

मृतक की पहचान गौतम (20) पिता घनश्याम निवासी सेमलिया के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों को यह कहकर निकला था कि कॉलेज जा रहा है, लेकिन वह पिकनिक मनाने हांडी-कुंडी पहुंचा। दोस्तों ने बताया कि सभी मिलकर बहते पानी और प्राकृतिक नजारों के बीच रील और सेल्फी ले रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सेल्फी के दौरान हादसा, बचाने की कोशिशें नाकाम

गौतम के दोस्त सुयश ने बताया कि वह, गौतम और अन्य दोस्त सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि गौतम और रितेश पानी के पास सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान गौतम का पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया। रितेश उसे बचाने के लिए गमछे की मदद से कोशिश करता रहा, लेकिन सिर में चोट लगने के कारण गौतम बेहोश हो गया और बह गया।

गांव वालों की मदद से मिला शव

घटना के बाद ग्रामीणों को आवाज लगाई गई और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद गांव के दो युवक पानी में उतरे और गौतम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गौतम के मामा पूनमचंद सिसौदिया ने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है। उन्होंने कहा कि गौतम को दोस्तों ने मारकर फेंका है और यह बात छुपाई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना

जावर थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-khandwa-a-young-man-drowned-due-to-drowning-in/article-26040

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.