- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खरगोन में सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलटा: 1 की मौत, 12 घायल, विधायक के गांव जा रहे थे सभी
खरगोन में सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलटा: 1 की मौत, 12 घायल, विधायक के गांव जा रहे थे सभी
Khargone
मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। टेमला रोड पर सफाई कर्मचारियों से भरा एक वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के समय सभी सफाई कर्मचारी खरगोन के विधायक बालकृष्ण पाटीदार के गांव टेमला में आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए।
प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए