- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खिलचीपुर में युवक ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, ग्रामीणों ने सुबह बबूल के पेड़ पर लटका देखा शव
खिलचीपुर में युवक ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, ग्रामीणों ने सुबह बबूल के पेड़ पर लटका देखा शव
Raigarh, MP
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजली गांव में एक युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजेश तंवर के रूप में हुई है।
वह गुरुवार-शुक्रवार की रात घर से शौच के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
सुबह खेत में मिला शव, ग्रामीणों में हड़कंप
शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने एक बबूल के पेड़ पर राजेश का शव लटका देखा। तुरंत इसकी सूचना परिजनों और भोजपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को खिलचीपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दादा के साथ रहता था युवक, एक बेटा भी है
मृतक के दादा मांगीलाल तंवर ने बताया कि राजेश उनके साथ ही रहता था। उसके पिता बापूलाल की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। राजेश की शादी 6 साल पहले जानी बाई से हुई थी और उसके परिवार में पत्नी और 5 साल का बेटा है। घटना के समय मांगीलाल किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे।
पुलिस कर रही जांच, कारणों पर सस्पेंस बरकरार
पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए