मध्य प्रदेश में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मां नर्मदा का लिया आशीर्वाद, घाटों पर उमड़ी भीड़

Dharm Desk

मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नर्मदा नदी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. ओरछा में राम राजा के दर्शन किए.

मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इस दिन स्नान-दान का बड़ा महत्व है. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे. नर्मदापुरम में बहने वाली पवित्र नर्मदा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. इसके अलावा मंडला में भी श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में डुबकी लगाई. ओरछा के राम राजा मंदिर में भी भारी संख्या में भक्त पहुंचे और उन्होंने बेतवा नदी में स्नान और दान पुण्य किया.

नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर स्नान करने के लिए भोपाल, हरदा, होशंगाबाद सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि "महाकुंभ के कारण वह प्रयागराज नहीं पहुंच पाए, लेकिन वह नर्मदा में स्नान करने के लिए पहुंचे है. मान्यताओं के अनुसार नर्मदा में दर्शन मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी के चलते नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर पहुंचकर हमने आस्था की डुबकी लगाई गई." जो श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान करने नहीं पहुंच रहे हैं. वह नर्मदा में ही स्नान करके मां का आशीर्वाद ले रहे हैं.

मंडला में माहिष्मती घाट पर भक्तों की भारी भीड़

मंडला में माहिष्मती घाट और संगम घाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर भारी भीड़ देखी गई. घने कोहरे के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी. कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी, सीएमओ नगर पालिक और एसडीएम ने घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. घाटों पर पुलिस बल तैनात की गई थी. श्रद्धालुओं ने नर्मदा मां की आराधना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की.

Makar Sankranti 2025 Celebration
कड़कड़ाती ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 
 
राम राजा की नगरी ओरछा में भक्तों ने किया पवित्र स्नान

राम राजा की नगरी ओरछा में लाखों की संख्या में भक्तों ने बेतवा नदी में स्नान किया. मकर संक्रांति के एक दिन पहले से ही शाम को श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. वैसे तो यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान रामराजा के दर्शन करने आते हैं. इसके अलावा मकर संक्रांति के पर्व पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. भक्त यहां राम राजा के दर्शन के साथ यहां लगने वाले मेले का भी आनंद लेते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मां नर्मदा का लिया आशीर्वाद, घाटों पर उमड़ी भीड़

Dharm Desk

मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इस दिन स्नान-दान का बड़ा महत्व है. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे. नर्मदापुरम में बहने वाली पवित्र नर्मदा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. इसके अलावा मंडला में भी श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में डुबकी लगाई. ओरछा के राम राजा मंदिर में भी भारी संख्या में भक्त पहुंचे और उन्होंने बेतवा नदी में स्नान और दान पुण्य किया.

नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर स्नान करने के लिए भोपाल, हरदा, होशंगाबाद सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि "महाकुंभ के कारण वह प्रयागराज नहीं पहुंच पाए, लेकिन वह नर्मदा में स्नान करने के लिए पहुंचे है. मान्यताओं के अनुसार नर्मदा में दर्शन मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी के चलते नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर पहुंचकर हमने आस्था की डुबकी लगाई गई." जो श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान करने नहीं पहुंच रहे हैं. वह नर्मदा में ही स्नान करके मां का आशीर्वाद ले रहे हैं.

मंडला में माहिष्मती घाट पर भक्तों की भारी भीड़

मंडला में माहिष्मती घाट और संगम घाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर भारी भीड़ देखी गई. घने कोहरे के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी. कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी, सीएमओ नगर पालिक और एसडीएम ने घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. घाटों पर पुलिस बल तैनात की गई थी. श्रद्धालुओं ने नर्मदा मां की आराधना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की.

Makar Sankranti 2025 Celebration
कड़कड़ाती ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 
 
राम राजा की नगरी ओरछा में भक्तों ने किया पवित्र स्नान

राम राजा की नगरी ओरछा में लाखों की संख्या में भक्तों ने बेतवा नदी में स्नान किया. मकर संक्रांति के एक दिन पहले से ही शाम को श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. वैसे तो यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान रामराजा के दर्शन करने आते हैं. इसके अलावा मकर संक्रांति के पर्व पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. भक्त यहां राम राजा के दर्शन के साथ यहां लगने वाले मेले का भी आनंद लेते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-devotees-took-a-dip-of-faith-and/article-7669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.