मध्य प्रदेश में मौसम के बदले तेवर: कहीं बारिश, कहीं लू, जानिए कब आएगा मानसून

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। एक ओर जहां कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू लोगों को बेहाल कर रही है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, तो वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में गर्मी का प्रकोप

इन सबके बीच ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में मौसम शुष्क और गर्म बना रह सकता है। यहां तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच चुका है और लू चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को दोपहर के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मानसून की एंट्री में अब नहीं होगी देरी

देश में इस बार मानसून समय से पहले केरल पहुंच गया था और महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी यह तय समय से पहले सक्रिय हो गया। अनुमान था कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले सप्ताह तक पहुंच जाएगा, लेकिन पिछले 15 दिनों से यह महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ही अटका रहा। अब मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

गर्मी के आंकड़े डराने वाले

शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

  • खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45°C दर्ज हुआ।

  • ग्वालियर में 44.5°C, नर्मदापुरम में 44.4°C, और नौगांव में 44°C रिकॉर्ड किया गया।

  • भोपाल में तापमान 40°C, इंदौर में 38.2°C, उज्जैन में 41.8°C और जबलपुर में 40.8°C रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में मौसम के बदले तेवर: कहीं बारिश, कहीं लू, जानिए कब आएगा मानसून

BHOPAL, MP

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, तो वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में गर्मी का प्रकोप

इन सबके बीच ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में मौसम शुष्क और गर्म बना रह सकता है। यहां तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच चुका है और लू चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को दोपहर के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मानसून की एंट्री में अब नहीं होगी देरी

देश में इस बार मानसून समय से पहले केरल पहुंच गया था और महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी यह तय समय से पहले सक्रिय हो गया। अनुमान था कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले सप्ताह तक पहुंच जाएगा, लेकिन पिछले 15 दिनों से यह महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ही अटका रहा। अब मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

गर्मी के आंकड़े डराने वाले

शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

  • खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45°C दर्ज हुआ।

  • ग्वालियर में 44.5°C, नर्मदापुरम में 44.4°C, और नौगांव में 44°C रिकॉर्ड किया गया।

  • भोपाल में तापमान 40°C, इंदौर में 38.2°C, उज्जैन में 41.8°C और जबलपुर में 40.8°C रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-in-lieu-of-weather-rain-somewhere-know/article-24233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.