मध्य प्रदेश: रायसेन में पूर्व सरपंच को गोली मारकर घायल किया, दो जीप सवार अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Raisen, MP

बेगमगंज तहसील के करहोला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अखिलेश राय पर रविवार शाम जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सजा काटने के बाद हाल ही में जेल से छूटे थे अखिलेश राय

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश राय पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत सिंह लोधी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रह चुके हैं। उन्हें इस मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी और हाल ही में वे सजा पूरी कर जेल से बाहर आए थे। जेल से रिहाई के कुछ ही दिनों बाद इस तरह हमला होना कई सवाल खड़े करता है।

हमलावरों ने दो जीपों में घेरकर की फायरिंग

घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। अखिलेश राय अपनी जीप में सवार होकर ग्राम मरखेड़ा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही दो अन्य जीपों ने उन्हें साइड देने को कहा। जैसे ही उन्होंने साइड दी, जीप में बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। एक गोली सिर के पिछले हिस्से में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

घायल अखिलेश किसी तरह मरखेड़ा गांव तक पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचानकर परिजनों को सूचना दी और तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, और हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमले की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है, हालांकि पुलिस किसी भी एंगल से जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश: रायसेन में पूर्व सरपंच को गोली मारकर घायल किया, दो जीप सवार अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Raisen, MP

सजा काटने के बाद हाल ही में जेल से छूटे थे अखिलेश राय

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश राय पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत सिंह लोधी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रह चुके हैं। उन्हें इस मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी और हाल ही में वे सजा पूरी कर जेल से बाहर आए थे। जेल से रिहाई के कुछ ही दिनों बाद इस तरह हमला होना कई सवाल खड़े करता है।

हमलावरों ने दो जीपों में घेरकर की फायरिंग

घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। अखिलेश राय अपनी जीप में सवार होकर ग्राम मरखेड़ा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही दो अन्य जीपों ने उन्हें साइड देने को कहा। जैसे ही उन्होंने साइड दी, जीप में बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। एक गोली सिर के पिछले हिस्से में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

घायल अखिलेश किसी तरह मरखेड़ा गांव तक पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचानकर परिजनों को सूचना दी और तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, और हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमले की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है, हालांकि पुलिस किसी भी एंगल से जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-raisen-the-former-sarpanch-shot-and-injured/article-25251

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.