मध्यप्रदेश में यूपी के भाजपा नेता से लूट: हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, हीरे की चेन लेकर फरार

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश में एक बार फिर हाईवे पर लूटपाट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भाजपा नेता सुजीत सिंह और उनका परिवार उस समय लुटेरों का शिकार बन गया, जब वे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। घटना जबलपुर के पास प्रयागराज-नागपुर हाईवे पर हुई, जहां रुकने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

घटना बुधवार रात की है, जब भाजपा नेता अपनी पत्नी, बेटे, एक साथी और ड्राइवर के साथ सफर कर रहे थे। रात करीब 11 बजे, जब वे खितौला थाना क्षेत्र में एक जगह कार से उतरे, तभी चार से पांच बदमाश तलवार और रॉड लेकर आए और हमला बोल दिया। बदमाशों ने सुजीत सिंह की हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। ड्राइवर की सतर्कता से हूटर बजाया गया, जिससे हमलावर मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित परिवार पुलिस की शरण में पहुंचा, लेकिन उन्हें गोसलपुर और फिर खितौला थाने के चक्कर लगाने पड़े। भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती और समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि घटना यूपी में होती तो आरोपी तुरंत गिरफ्त में होते।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी माना कि ऐसी घटनाएं पहले भी जबलपुर, कटनी और मैहर क्षेत्रों में हो चुकी हैं।

उक्त रात में ही कटनी के पास छपरा गांव में भी लूटपाट की दूसरी घटना हुई, जहां तीन हथियारबंद लुटेरों ने युवकों से लाखों की संपत्ति और नकद लूट लिया। इसके अलावा पन्ना, मैहर, मंडला और नागपुर से लौट रहे परिवारों से भी लूट की घटनाएं सामने आई हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने हाईवे सुरक्षा की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों और आम नागरिकों की मांग है कि पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग को सख्त करे और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में यूपी के भाजपा नेता से लूट: हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, हीरे की चेन लेकर फरार

Jabalpur, MP

घटना बुधवार रात की है, जब भाजपा नेता अपनी पत्नी, बेटे, एक साथी और ड्राइवर के साथ सफर कर रहे थे। रात करीब 11 बजे, जब वे खितौला थाना क्षेत्र में एक जगह कार से उतरे, तभी चार से पांच बदमाश तलवार और रॉड लेकर आए और हमला बोल दिया। बदमाशों ने सुजीत सिंह की हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। ड्राइवर की सतर्कता से हूटर बजाया गया, जिससे हमलावर मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित परिवार पुलिस की शरण में पहुंचा, लेकिन उन्हें गोसलपुर और फिर खितौला थाने के चक्कर लगाने पड़े। भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही बरती और समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि घटना यूपी में होती तो आरोपी तुरंत गिरफ्त में होते।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी माना कि ऐसी घटनाएं पहले भी जबलपुर, कटनी और मैहर क्षेत्रों में हो चुकी हैं।

उक्त रात में ही कटनी के पास छपरा गांव में भी लूटपाट की दूसरी घटना हुई, जहां तीन हथियारबंद लुटेरों ने युवकों से लाखों की संपत्ति और नकद लूट लिया। इसके अलावा पन्ना, मैहर, मंडला और नागपुर से लौट रहे परिवारों से भी लूट की घटनाएं सामने आई हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने हाईवे सुरक्षा की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों और आम नागरिकों की मांग है कि पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग को सख्त करे और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-the-attack-of-armed-miscreants-on-the/article-24853

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.