- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का कहर जारी, नौतपा हुआ बेअसर — कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का कहर जारी, नौतपा हुआ बेअसर — कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की तपिश नजर नहीं आ रही।
प्रदेश में मौसम पूरी तरह करवट बदल चुका है। नौतपा के चौथे दिन भी कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। गुरुवार 29 मई को भी समूचे प्रदेश में मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषकर खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल और हरदा जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट है।
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के आसपास दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) सक्रिय हैं। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है, जिससे पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 31 मई तक यही स्थिति बनी रहेगी।
आज इन जिलों में अलर्ट जारी:
गुरुवार को जिन जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, वे इस प्रकार हैं:
-
मालवा और निमाड़ क्षेत्र: इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर
-
बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर
-
महाकौशल और विंध्य क्षेत्र: जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, मऊगंज, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा
-
भोपाल-नर्मदापुरम संभाग: भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), हरदा, बैतूल
-
अन्य जिले: सागर, राजगढ़, नीमच
नौतपा का असर पूरी तरह ध्वस्त
आमतौर पर नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार हालात उलट हैं। बुधवार 28 मई को भी इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, राजगढ़, छिंदवाड़ा, शाजापुर, नरसिंहपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई।
क्या करें, क्या न करें
-
तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका के चलते खुले में न निकलें
-
कच्चे मकानों और पेड़ों के नीचे न रुकें
-
मौसम संबंधी ताजा अपडेट और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान दें
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए