- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप: 7 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 12 जून से मिल सकती है राहत
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप: 7 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 12 जून से मिल सकती है राहत
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार को प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो जून माह में पहली बार हुआ है।
वातावरण से नमी गायब होने और पछुआ हवाओं के कारण सूर्य के तेवर और तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेशभर में कहीं भी बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है, जिससे गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी।
सबसे गर्म रहे ये शहर:
-
खजुराहो (छतरपुर) – 45.8°C
-
टीकमगढ़ – 45.4°C
-
ग्वालियर, नर्मदापुरम, सागर – 45.2°C
-
गुना, नौगांव – 45.0°C
बड़े शहरों का हाल:
-
भोपाल – 43.4°C
-
जबलपुर – 42.6°C
-
उज्जैन – 42.0°C
-
इंदौर – 39.6°C
-
पचमढ़ी (सबसे ठंडा) – 36.6°C
इन जिलों में लू का खतरा:
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लू चल सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।
कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून से प्रदेश में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां लू और तापमान का असर फिलहाल बना रहेगा।
वहीं मानसून की गति महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी है, जिससे मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री अब 15 जून तक संभावित मानी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए