मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप: खजुराहो और रतलाम तपे, कई जिलों में लू का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

सूरज की तल्ख किरणें और तपिश भरी हवाओं ने लोगों को दिन में घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जबकि मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर 45 डिग्री तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी है।

खजुराहो-रतलाम बने गर्मी के केंद्र

छतरपुर जिले के पर्यटन नगरी खजुराहो में मंगलवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक रहा। वहीं रतलाम में पारा 44 डिग्री पर पहुंचा। नौगांव, सीधी, और पन्ना जैसे जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में यहां 45 डिग्री पार करने की आशंका है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सीधी, सतना, सिंगरौली, निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय गर्म हवाओं के साथ तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और धूप से बचने की सलाह दी है।

राजधानी समेत प्रमुख शहरों में चढ़ा पारा

  • भोपाल – 41.2°C

  • इंदौर – 40.9°C

  • ग्वालियर और उज्जैन – 41.5°C

  • जबलपुर – 42°C

  • सतना – 41.8°C

  • रीवा – 41.6°C

  • छिंदवाड़ा – 41.4°C

हिल स्टेशन पचमढ़ी में राहत की सांस

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे वहां निवासियों और पर्यटकों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि अप्रैल के अंत तक गर्मी का यही रुख बना रहेगा। लोगों से आग्रह किया गया है कि दोपहर के समय छांव में रहें, हल्के और सूती वस्त्र पहनें तथा अधिक से अधिक पानी पिएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप: खजुराहो और रतलाम तपे, कई जिलों में लू का अलर्ट

BHOPAL, MP

सूरज की तल्ख किरणें और तपिश भरी हवाओं ने लोगों को दिन में घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जबकि मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ स्थानों पर 45 डिग्री तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी है।

खजुराहो-रतलाम बने गर्मी के केंद्र

छतरपुर जिले के पर्यटन नगरी खजुराहो में मंगलवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक रहा। वहीं रतलाम में पारा 44 डिग्री पर पहुंचा। नौगांव, सीधी, और पन्ना जैसे जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में यहां 45 डिग्री पार करने की आशंका है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सीधी, सतना, सिंगरौली, निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय गर्म हवाओं के साथ तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और धूप से बचने की सलाह दी है।

राजधानी समेत प्रमुख शहरों में चढ़ा पारा

  • भोपाल – 41.2°C

  • इंदौर – 40.9°C

  • ग्वालियर और उज्जैन – 41.5°C

  • जबलपुर – 42°C

  • सतना – 41.8°C

  • रीवा – 41.6°C

  • छिंदवाड़ा – 41.4°C

हिल स्टेशन पचमढ़ी में राहत की सांस

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे वहां निवासियों और पर्यटकों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि अप्रैल के अंत तक गर्मी का यही रुख बना रहेगा। लोगों से आग्रह किया गया है कि दोपहर के समय छांव में रहें, हल्के और सूती वस्त्र पहनें तथा अधिक से अधिक पानी पिएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-the-outbreak-of-the-heat-of-the/article-18326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.