मध्यप्रदेश में बारिश से तबाही: 12 जिलों में रेड अलर्ट, इंदौर में तीन मंजिला मकान गिरा, राजगढ़ में बीजेपी नेता का बेटा लापता

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियाँ उफान पर हैं, डैमों के गेट खोलने पड़े और कई जिलों में हादसों ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।

इंदौर में बड़ा हादसा

इंदौर के खजराना क्षेत्र के अम्मार नगर में नाले किनारे बना तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। मलबा फैलने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोग बाहर निकल गए थे।

राजगढ़ में कार नदी में गिरी, युवक बहा

राजगढ़ के सारंगपुर में कालीसिंध नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान एक कार बहाव में फंसकर पुल से नीचे गिर गई। कार में बीजेपी नेता महेश सोनी का बेटा विशाल सोनी (26) मौजूद था, जो बह गया। रातभर SDRF और पुलिस की टीमें उसकी तलाश करती रहीं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

उज्जैन और श्योपुर में रेस्क्यू

  • उज्जैन जिले के नंदयायी गांव में पुलिया पार करते वक्त एक कार बागेड़ी नदी में बह गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को बाहर निकालकर जान बचाई।

  • श्योपुर जिले के दिमरछा गांव में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को नाव के जरिए पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

नीमच में बाल-बाल बचे डॉक्टर

नीमच जिले के रतनगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बोलेरो कार नदी में फंस गई। गाड़ी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे और उनका ड्राइवर मौजूद थे। तेज बहाव में गाड़ी बहने लगी, लेकिन खजूर के पेड़ से टकराकर अटक गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

डैमों के गेट खोले गए

लगातार हो रही बारिश से कई डैम ओवरफ्लो हो गए।

  • आगर-मालवा के कुंडालिया डैम के 8 गेट खोले गए।

  • खंडवा के इंदिरा सागर डैम से 15 गेटों से पानी छोड़ा गया।

  • भोपाल का बड़ा तालाब फुल हो गया, जिसके बाद भदभदा डैम के गेट खोले गए।

  • रायसेन, उमरिया समेत कई जिलों के डैमों से भी पानी छोड़ा गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है।

अब तक का बारिश का आंकड़ा

  • इस सीजन में 40.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 37 इंच होती है।

  • गुना (63.1 इंच), श्योपुर (55.8 इंच) और मंडला (55.8 इंच) सबसे आगे हैं।

  • इंदौर संभाग सबसे पीछे, खरगोन में केवल 25.1 इंच बारिश दर्ज हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में बारिश से तबाही: 12 जिलों में रेड अलर्ट, इंदौर में तीन मंजिला मकान गिरा, राजगढ़ में बीजेपी नेता का बेटा लापता

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियाँ उफान पर हैं, डैमों के गेट खोलने पड़े और कई जिलों में हादसों ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।

इंदौर में बड़ा हादसा

इंदौर के खजराना क्षेत्र के अम्मार नगर में नाले किनारे बना तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। मलबा फैलने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोग बाहर निकल गए थे।

राजगढ़ में कार नदी में गिरी, युवक बहा

राजगढ़ के सारंगपुर में कालीसिंध नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान एक कार बहाव में फंसकर पुल से नीचे गिर गई। कार में बीजेपी नेता महेश सोनी का बेटा विशाल सोनी (26) मौजूद था, जो बह गया। रातभर SDRF और पुलिस की टीमें उसकी तलाश करती रहीं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

उज्जैन और श्योपुर में रेस्क्यू

  • उज्जैन जिले के नंदयायी गांव में पुलिया पार करते वक्त एक कार बागेड़ी नदी में बह गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को बाहर निकालकर जान बचाई।

  • श्योपुर जिले के दिमरछा गांव में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को नाव के जरिए पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

नीमच में बाल-बाल बचे डॉक्टर

नीमच जिले के रतनगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बोलेरो कार नदी में फंस गई। गाड़ी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे और उनका ड्राइवर मौजूद थे। तेज बहाव में गाड़ी बहने लगी, लेकिन खजूर के पेड़ से टकराकर अटक गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

डैमों के गेट खोले गए

लगातार हो रही बारिश से कई डैम ओवरफ्लो हो गए।

  • आगर-मालवा के कुंडालिया डैम के 8 गेट खोले गए।

  • खंडवा के इंदिरा सागर डैम से 15 गेटों से पानी छोड़ा गया।

  • भोपाल का बड़ा तालाब फुल हो गया, जिसके बाद भदभदा डैम के गेट खोले गए।

  • रायसेन, उमरिया समेत कई जिलों के डैमों से भी पानी छोड़ा गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है।

अब तक का बारिश का आंकड़ा

  • इस सीजन में 40.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 37 इंच होती है।

  • गुना (63.1 इंच), श्योपुर (55.8 इंच) और मंडला (55.8 इंच) सबसे आगे हैं।

  • इंदौर संभाग सबसे पीछे, खरगोन में केवल 25.1 इंच बारिश दर्ज हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-madhya-pradesh-the-rains-in-madhya-pradesh-red-alert/article-32490

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.