मैहर में करंट की चपेट में आकर जानवरों की मौतें जारी: 10 दिन में एक भैंस और तीन गायों की गई जान

Maihar, MP

मध्य प्रदेश के मैहर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लगातार जानवरों की जान ले रही है। ताजा मामला ताला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुना से सामने आया है, जहां शनिवार शाम को करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना विद्युत पोल से करंट फैलने के कारण हुई। पिछले 10 दिनों में इसी तरह की तीन और घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।

90 हजार की भैंस की गई जान

ग्राम पंचायत जमुना निवासी लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला की भैंस शनिवार रात 7:30 बजे घर लौट रही थी, तभी रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के पास मौजूद पोल में करंट उतरने से उसकी मौत हो गई। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने यह भैंस तीन वर्ष पहले 90 हजार रुपये में खरीदी थी।

सरपंच धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, इसी ट्रांसफार्मर के पास पहले भी तीन गायों की मौत हो चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

बीते 27 जून को देहात थाना क्षेत्र में विमला बाई की दो गायें खेत में बाड़ के संपर्क में आकर करंट से मर गई थीं। इससे पहले 17 जून को मुन्नी बाई की एक गाय भी इसी प्रकार की घटना का शिकार हुई थी।

गाय मालिकों का आरोप है कि बाले गर्ग नामक व्यक्ति ने अपने खेत की बाड़ी में जानबूझकर करंट प्रवाहित किया था। इस मामले में देहात थाना पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर जानबूझकर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो तारों की मरम्मत की गई और न ही पोलों की सुरक्षा व्यवस्था सुधारी गई। रविवार सुबह बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पीड़ितों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ग्रामीणों की मांग – दोषियों पर कार्रवाई हो

ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए और क्षतिपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही, पोल और ट्रांसफार्मरों के आसपास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में करंट की चपेट में आकर जानवरों की मौतें जारी: 10 दिन में एक भैंस और तीन गायों की गई जान

Maihar, MP

बताया जा रहा है कि यह घटना विद्युत पोल से करंट फैलने के कारण हुई। पिछले 10 दिनों में इसी तरह की तीन और घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।

90 हजार की भैंस की गई जान

ग्राम पंचायत जमुना निवासी लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला की भैंस शनिवार रात 7:30 बजे घर लौट रही थी, तभी रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के पास मौजूद पोल में करंट उतरने से उसकी मौत हो गई। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने यह भैंस तीन वर्ष पहले 90 हजार रुपये में खरीदी थी।

सरपंच धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, इसी ट्रांसफार्मर के पास पहले भी तीन गायों की मौत हो चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

बीते 27 जून को देहात थाना क्षेत्र में विमला बाई की दो गायें खेत में बाड़ के संपर्क में आकर करंट से मर गई थीं। इससे पहले 17 जून को मुन्नी बाई की एक गाय भी इसी प्रकार की घटना का शिकार हुई थी।

गाय मालिकों का आरोप है कि बाले गर्ग नामक व्यक्ति ने अपने खेत की बाड़ी में जानबूझकर करंट प्रवाहित किया था। इस मामले में देहात थाना पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर जानबूझकर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो तारों की मरम्मत की गई और न ही पोलों की सुरक्षा व्यवस्था सुधारी गई। रविवार सुबह बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पीड़ितों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ग्रामीणों की मांग – दोषियों पर कार्रवाई हो

ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए और क्षतिपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही, पोल और ट्रांसफार्मरों के आसपास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-maihar-the-deaths-of-animals-continue-to-death-in/article-25921

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.