मैहर में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या, शादी के लिए इंकार से नाराज था आरोपी

Maihar, MP

मध्यप्रदेश के मैहर के रामनगर थाना अंतर्गत रामचुआ गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम 8 से 9 बजे के बीच महेंद्र सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी पूर्व से घात लगाए आरोपी ध्रुव कुमार अपने साथी के साथ बाइक पर आया और महेंद्र सिंह के सीने पर देशी कट्टे से गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो महेंद्र सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। दो आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह की बेटी की 2023 में ध्रुव कुमार से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध विकसित हुआ। ध्रुव कुमार शादी करना चाहता था लेकिन महेंद्र सिंह ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कई बार मनाने के बाद भी आरोपी लड़की का पीछा नहीं छोड़ रहा था, जिससे नाराज होकर महेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ध्रुव कुमार की पिटाई भी की थी।

थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी के पास का रहने वाला है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए सक्रिय है। वारदात के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन गुस्साए हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या, शादी के लिए इंकार से नाराज था आरोपी

Maihar, MP

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम 8 से 9 बजे के बीच महेंद्र सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी पूर्व से घात लगाए आरोपी ध्रुव कुमार अपने साथी के साथ बाइक पर आया और महेंद्र सिंह के सीने पर देशी कट्टे से गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो महेंद्र सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। दो आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह की बेटी की 2023 में ध्रुव कुमार से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध विकसित हुआ। ध्रुव कुमार शादी करना चाहता था लेकिन महेंद्र सिंह ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कई बार मनाने के बाद भी आरोपी लड़की का पीछा नहीं छोड़ रहा था, जिससे नाराज होकर महेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ध्रुव कुमार की पिटाई भी की थी।

थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी के पास का रहने वाला है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए सक्रिय है। वारदात के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन गुस्साए हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-maihar-the-lover-was-angry-with-the-girlfriends-father/article-22962

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.