- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मैहर में बीमार को चारपाई पर ढोना पड़ा, सड़क नहीं होने से गांव तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस
मैहर में बीमार को चारपाई पर ढोना पड़ा, सड़क नहीं होने से गांव तक नहीं पहुंची एम्बुलेंस
Maihar, MP
मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र के बंशीपुर गांव में एक बार फिर ग्रामीणों की दुश्वारियां सामने आईं। उमरिया टोले में रहने वाले दीन दयाल पाल अचानक बीमार हो गए।
परिवार ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन कीचड़ और खराब रास्ते के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाया। मजबूरन ग्रामीणों ने बीमार को चारपाई पर कंधों पर उठाकर आधा किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
बारिश से और बिगड़ी हालात
बुधवार को तेज बारिश के चलते कच्चे रास्ते में कीचड़ भर गया था। यही वजह रही कि एम्बुलेंस बीच रास्ते में फंसने का खतरा होने से गांव तक नहीं आ पाई। करीब चार लोग मिलकर मरीज को चारपाई पर उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले गए, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
सालों से अधूरा है सड़क निर्माण
उमरिया टोले में करीब 8–10 घर हैं और यहां सौ से ज्यादा लोग रहते हैं। सरपंच सुमन पटेल के पति के अनुसार आधा किलोमीटर का रास्ता लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन आपसी विवाद के चलते काम शुरू नहीं हो पाया।
ग्रामीणों ने उठाई आवाज
इस घटना के बाद गांव के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनाने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए