माखननगर में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो गुट, महिला समेत 7 घायल; पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया मामला दर्ज

Narmadapuram, MP

मध्यप्रदेश के माखननगर क्षेत्र में गुरुवार रात कहार समाज के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जबरदस्त मारपीट हुई। घटना में महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया है।

डहेरिया मोहल्ले में लाठी-डंडों से हमला

पुलिस के अनुसार, माखननगर के डहेरिया मोहल्ले में रात करीब 8 बजे दो पक्षों में विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

एक ही समाज के लोग, आपसी रंजिश बनी विवाद की वजह

थाना प्रभारी हेमंत निशोद ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी तनातनी चली आ रही थी, जो अब हिंसा में बदल गई। धर्मेंद्र कहार की शिकायत पर दिनेश, देखराम, निर्मल, सारेश और रामकरण कहार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस पक्ष से धर्मेंद्र, देवीराम और वंदना बाई घायल हुए।

वहीं, निर्मल कहार की शिकायत पर धर्मेंद्र, मोनू, अरुण, नरेंद्र और देवीराम कहार पर केस दर्ज किया गया। इस पक्ष से देखराम, विनोद और दिनेश कहार घायल हुए हैं।

पुलिस ने दर्ज किए दोनों पक्षों पर केस

दोनों पक्षों की अलग-अलग शिकायतों पर पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत कुल 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

माखननगर में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो गुट, महिला समेत 7 घायल; पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया मामला दर्ज

Narmadapuram, MP

डहेरिया मोहल्ले में लाठी-डंडों से हमला

पुलिस के अनुसार, माखननगर के डहेरिया मोहल्ले में रात करीब 8 बजे दो पक्षों में विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

एक ही समाज के लोग, आपसी रंजिश बनी विवाद की वजह

थाना प्रभारी हेमंत निशोद ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी तनातनी चली आ रही थी, जो अब हिंसा में बदल गई। धर्मेंद्र कहार की शिकायत पर दिनेश, देखराम, निर्मल, सारेश और रामकरण कहार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस पक्ष से धर्मेंद्र, देवीराम और वंदना बाई घायल हुए।

वहीं, निर्मल कहार की शिकायत पर धर्मेंद्र, मोनू, अरुण, नरेंद्र और देवीराम कहार पर केस दर्ज किया गया। इस पक्ष से देखराम, विनोद और दिनेश कहार घायल हुए हैं।

पुलिस ने दर्ज किए दोनों पक्षों पर केस

दोनों पक्षों की अलग-अलग शिकायतों पर पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत कुल 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-makhannagar-7-injured-police-including-two-groups-clashed-in/article-24903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.