मऊगंज में दबंगों का कहर: घर में घुसकर महिलाओं से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल

Rewa, MP

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबिया में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुराने जमीनी मामले को लेकर हुआ। आरोपी पक्ष ने फरियादी ज्ञानेन्द्र तिवारी के घर में अचानक हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सुरेन्द्र गिरी और पुष्कर गिरी ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और बेरहमी से मारपीट की।

जब फरियादी बीच-बचाव करने आए, तो अन्य आरोपी भी लाठी-डंडों से लैस होकर पूरे परिवार पर टूट पड़े। हमले में फरियादी की पत्नी, भाई, भतीजे और भतीजियों सहित कई लोग घायल हुए, जिन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

धमकी और वीडियो वायरल

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जमीन न छोड़ने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना 31 दिसंबर की शाम की है, जिसका वीडियो शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पुलिस कार्रवाई

  • पुलिस ने थाना शाहपुर में BNS की धारा 296(ए), 115(1), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

  • थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2026 By दैनिक जागरण

मऊगंज में दबंगों का कहर: घर में घुसकर महिलाओं से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल

Rewa, MP

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबिया में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुराने जमीनी मामले को लेकर हुआ। आरोपी पक्ष ने फरियादी ज्ञानेन्द्र तिवारी के घर में अचानक हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सुरेन्द्र गिरी और पुष्कर गिरी ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और बेरहमी से मारपीट की।

जब फरियादी बीच-बचाव करने आए, तो अन्य आरोपी भी लाठी-डंडों से लैस होकर पूरे परिवार पर टूट पड़े। हमले में फरियादी की पत्नी, भाई, भतीजे और भतीजियों सहित कई लोग घायल हुए, जिन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

धमकी और वीडियो वायरल

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जमीन न छोड़ने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना 31 दिसंबर की शाम की है, जिसका वीडियो शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पुलिस कार्रवाई

  • पुलिस ने थाना शाहपुर में BNS की धारा 296(ए), 115(1), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

  • थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mauganj-bullies-wreak-havoc-by-entering-the-house-and/article-42023

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.