मुरैना में नाली सफाई को लेकर झगड़ा: पड़ोसी ने मारी गोली, युवक की हालत गंभीर; ग्वालियर रेफर

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गुरुवार को एक मामूली नाली सफाई विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सराय छोला थाना क्षेत्र के पिपरई धुआंराम का पुरा गांव में नाली के गंदे पानी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली युवक की पसली में जाकर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में रेफर किया गया है।

पुराना विवाद बना वजह

जानकारी के मुताबिक, फरियादी पंजाब सिंह गुर्जर अपने घर के पास नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी वकील सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों पक्षों से लोग एकत्र होने लगे।

लाठी के बाद चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। झगड़े के दौरान पंजाब सिंह की ओर से मुरारीलाल पहुंचा, जबकि वकील सिंह की ओर से उसका भाई मोहर सिंह और श्रीराम गुर्जर आ धमके। इसी बीच वकील सिंह अपने घर से एक अवैध बंदूक निकाल लाया और तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली पंजाब सिंह की पसली में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। मुरारीलाल को भी झड़प में मामूली चोटें आईं।

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

घटना के बाद परिजन घायल पंजाब सिंह को तत्काल जिला अस्पताल मुरैना ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

क्या कहती है पुलिस

सराय छोला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. सिंह के अनुसार, “नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें गोलीबारी की घटना हुई है। पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।”

परिवार का दर्द

घायल के छोटे भाई राजपाल गुर्जर ने बताया कि “भाई पंजाब सिंह की हालत गंभीर है और उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। हम चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में नाली सफाई को लेकर झगड़ा: पड़ोसी ने मारी गोली, युवक की हालत गंभीर; ग्वालियर रेफर

Morena, MP

पुराना विवाद बना वजह

जानकारी के मुताबिक, फरियादी पंजाब सिंह गुर्जर अपने घर के पास नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी वकील सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों पक्षों से लोग एकत्र होने लगे।

लाठी के बाद चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। झगड़े के दौरान पंजाब सिंह की ओर से मुरारीलाल पहुंचा, जबकि वकील सिंह की ओर से उसका भाई मोहर सिंह और श्रीराम गुर्जर आ धमके। इसी बीच वकील सिंह अपने घर से एक अवैध बंदूक निकाल लाया और तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली पंजाब सिंह की पसली में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। मुरारीलाल को भी झड़प में मामूली चोटें आईं।

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

घटना के बाद परिजन घायल पंजाब सिंह को तत्काल जिला अस्पताल मुरैना ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

क्या कहती है पुलिस

सराय छोला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. सिंह के अनुसार, “नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें गोलीबारी की घटना हुई है। पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।”

परिवार का दर्द

घायल के छोटे भाई राजपाल गुर्जर ने बताया कि “भाई पंजाब सिंह की हालत गंभीर है और उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। हम चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-morena-a-quarrel-over-drain-cleaning/article-24098

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.