- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना में विधवा बहू की गोली मारकर हत्या: ससुर बना रहा था शादी का दबाव, इनकार पर उतारा मौत के घाट
मुरैना में विधवा बहू की गोली मारकर हत्या: ससुर बना रहा था शादी का दबाव, इनकार पर उतारा मौत के घाट
Morena, MP
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी विधवा बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बहू पर दोबारा शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला के इनकार करने पर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना बुधवार देर रात मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर इलाके की है। आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) ने अपनी बहू प्रियंका (30) को 315 बोर के कट्टे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
चार दिन पहले ही लौटी थी ससुराल
प्रियंका के पति अजय गुर्जर की मौत 9 जून 2024 को हो गई थी। वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। चार दिन पहले ही वह ससुराल लौटी थी, लेकिन वहां उसकी जिंदगी को खत्म कर दिया गया।
ससुर चाहता था, बहू करे जेठ के बेटे से शादी
मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि आरोपी ससुर बहन प्रियंका पर अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव से शादी करने का दबाव बना रहा था। प्रियंका पहले से तीन बच्चों की मां थी और इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर ससुर और बहू के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
गुरुवार को महिला का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में शव सौंपा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार है।
डेढ़ साल में दो बेटों की मौत, गांववाले ससुर को ही मानते हैं दोषी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ज्ञान सिंह के दोनों बेटों की मौत पिछले डेढ़ साल के भीतर हुई है। एक बेटे की मारपीट में मौत हुई, जबकि दूसरे ने जहर खाकर आत्महत्या की। इन दोनों मामलों में भी लोग ज्ञान सिंह को ही जिम्मेदार मानते हैं।
सेना की नौकरी छोड़ी, खेती भी बेच दी, परिवार में था तनाव
जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले सेना में नौकरी करता था, लेकिन बीच में ही सेवा छोड़ दी। पेंशन नहीं मिलती और खेती भी बेच चुका है। बेटों की शराबखोरी और पारिवारिक कलह से वह तनाव में था। उसका स्वभाव गुस्सैल बताया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए