MP 10वीं बोर्ड परीक्षा में चीटिंग! झाड़ियों में टीचर लिख रहे थे आंसरशीट, बच्चों को करवाई जबरदस्त नकल

Anuppur, MP

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय पोडकी में दसवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान हिंदी विषय के प्रश्न पत्र में नकल कराने का मामला सामने आया है. इस गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि परीक्षा केंद्राध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अतिथि शिक्षक और अन्य विद्यालय के बाहर झाड़ियों में नकल करवाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही अनूपपुर प्रशासन ने इस पर एक्शन लिया. यह वीडियो अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी का बताया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में इन दिनों स्कूलों में परीक्षाओं का दौर चल रहा है. अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी में 10वीं बोर्ड की हिंदी पेपर की परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्कूल परिसर के बाहर से नकल सामग्री भेजी जा रही थी. स्कूल में अतिथि शिक्षक और अन्य विद्यालय के बाहर झाड़ियों में ले जाकर पेपर हल कर रहे थे.

झाड़ियों में बैठकर बन रही थीं नकल की पर्चियां

वीडियो में दो अतिथि शिक्षक, मोहनलाल चंद्रवंशी और प्रेमलाल दरकेश झाड़ियों में बैठकर किताब से उत्तर लिखते हुए नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों ने जब इन पर शक किया और नजदीक पहुंचे तो पता चला कि ये लोग प्रश्नपत्र के उत्तर तैयार कर रहे थे. इसके बाद ये पर्चियां स्कूल के भृत्य शोभित सिंह गोड़ के जरिए परीक्षा कक्ष में भेजी जा रही थीं, जहां सहायक केंद्राध्यक्ष सुशीला सिंह ने इन पर्चियों को परीक्षार्थियों तक पहुंचा रही थीं.

प्रशासन ने लिया संज्ञान, चार के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो वायरल होते ही अनूपपुर प्रशासन हरकत में आ गया और इस मामले में एक्शन लिया. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई, जिसने मामले की पुष्टि की. जिला शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने सहायक केंद्राध्यक्ष सुशीला सिंह, अतिथि शिक्षक मोहनलाल चंद्रवंशी, प्रेमलाल दरकेश और भृत्य शोभित सिंह गोड़ के खिलाफ धारा 316(2), 318(4) बीएनएस और परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3सी/4 के तहत मामला दर्ज किया है.

केंद्राध्यक्ष को हटाया, नए अधिकारी की नियुक्ति

घटना के बाद प्रशासन ने पोडकी परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष छंगूराम भगत को हटा दिया है और उनकी जगह लामू सिंह टेकाम को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया है.

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की तत्परता से नकल गिरोह का भंडाफोड़ तो हुआ, लेकिन नकल माफिया अब भी सक्रिय हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

MP 10वीं बोर्ड परीक्षा में चीटिंग! झाड़ियों में टीचर लिख रहे थे आंसरशीट, बच्चों को करवाई जबरदस्त नकल

Anuppur, MP

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अतिथि शिक्षक और अन्य विद्यालय के बाहर झाड़ियों में नकल करवाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही अनूपपुर प्रशासन ने इस पर एक्शन लिया. यह वीडियो अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी का बताया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में इन दिनों स्कूलों में परीक्षाओं का दौर चल रहा है. अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी में 10वीं बोर्ड की हिंदी पेपर की परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्कूल परिसर के बाहर से नकल सामग्री भेजी जा रही थी. स्कूल में अतिथि शिक्षक और अन्य विद्यालय के बाहर झाड़ियों में ले जाकर पेपर हल कर रहे थे.

झाड़ियों में बैठकर बन रही थीं नकल की पर्चियां

वीडियो में दो अतिथि शिक्षक, मोहनलाल चंद्रवंशी और प्रेमलाल दरकेश झाड़ियों में बैठकर किताब से उत्तर लिखते हुए नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों ने जब इन पर शक किया और नजदीक पहुंचे तो पता चला कि ये लोग प्रश्नपत्र के उत्तर तैयार कर रहे थे. इसके बाद ये पर्चियां स्कूल के भृत्य शोभित सिंह गोड़ के जरिए परीक्षा कक्ष में भेजी जा रही थीं, जहां सहायक केंद्राध्यक्ष सुशीला सिंह ने इन पर्चियों को परीक्षार्थियों तक पहुंचा रही थीं.

प्रशासन ने लिया संज्ञान, चार के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो वायरल होते ही अनूपपुर प्रशासन हरकत में आ गया और इस मामले में एक्शन लिया. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई, जिसने मामले की पुष्टि की. जिला शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने सहायक केंद्राध्यक्ष सुशीला सिंह, अतिथि शिक्षक मोहनलाल चंद्रवंशी, प्रेमलाल दरकेश और भृत्य शोभित सिंह गोड़ के खिलाफ धारा 316(2), 318(4) बीएनएस और परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3सी/4 के तहत मामला दर्ज किया है.

केंद्राध्यक्ष को हटाया, नए अधिकारी की नियुक्ति

घटना के बाद प्रशासन ने पोडकी परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष छंगूराम भगत को हटा दिया है और उनकी जगह लामू सिंह टेकाम को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया है.

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की तत्परता से नकल गिरोह का भंडाफोड़ तो हुआ, लेकिन नकल माफिया अब भी सक्रिय हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mp-10th-board-examination-teachers-were-writing-tearsheet-in/article-12236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.