पति की शिकायत की तो थाना प्रभारी ने डाली बुरी नजर..... बोला मेरे साथ रहो - सस्पेंड

Khandawa, MP

MP में मनचला टीआई‌ सस्पेंड

पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला से टीआई ने मोबाइल नंबर ले लिया। पति को इस अंदाज में धमकाया कि महिला भी टीआई की कायल हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले और बातचीत शुरू कर दी। इस बीच महिला का अपने पति के साथ राजीनामा हो गया। 

इसके बाद टीआई और महिला दोनों ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट खोजकर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद युवती का अपने पति के साथ समझौता हो गया, लेकिन टीआई ने युवती का पीछा इस हद तक किया कि उसे एसपी से शिकायत करनी पड़ी। एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि 26 साल की पीड़िता युवती मंगलवार शाम को अपने पति और परिवार के साथ एसपी मनोज राय से मिली और सभी सबूत एसपी के सामने पेश किए।

उसने थाना हरसूद के टीआई अमित कोरी पर आरोप लगाया कि टीआई उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और सोशल मीडिया पर उसका पीछा (स्टॉकिंग) कर रहे थे।

जब उसने इसका विरोध किया, तो टीआई ने उसे घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी। सबूत देखने के बाद एसपी ने तत्काल टीआई कोरी को फोन कर फटकार लगाई और उन्हें निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

टीआई का इंस्‍टाग्राम अकाउंट

पीड़िता ने लगाए आरोप

टीआई अमित कोरी को एसपी ऑफिस हाजिर होने का आदेश दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि टीआई सोशल मीडिया पर उसका पीछा (स्टॉकिंग) करते थे।

वह बार-बार मैसेज करते थे और जब फेसबुक पर उसे ब्लॉक किया तो इंस्टाग्राम पर मैसेज और वीडियो कॉल करने लगे। दोनों प्लेटफार्म पर ब्लॉक करने के बाद, टीआई ने उसके घर के आसपास आकर चक्कर लगाना शुरू कर दिया।

एक दिन तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने दांतों से काटकर अपना हाथ छुड़ा लिया और किसी तरह भागकर अपनी लाज बचाई।

पीड़िता की मां बोली- एक फ्लैट देने की कही बात

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद दोनों थाने गए थे। उसी दौरान टीआई की नजर उनकी बेटी पर पड़ी और उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

फिर टीआई ने उसे मैसेज कर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। टीआई का कहना था, “पति को छोड़ मेरे साथ रहो, मैं इंदौर में तुम्हें एक फ्लैट दूंगा।” हालांकि, पति-पत्नी के बीच बाद में समझौता हो गया और वे फिर से एक साथ रहने लगे, लेकिन टीआई ने पीछा नहीं छोड़ा और लगातार परेशान करता रहा।

6 महीने से लगा रहा घर के चक्‍कर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता की मां ने एसपी को एक शिकायती आवेदन भी दिया, जिसमें कहा गया कि टीआई अमित कोरी के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर MP47C2822) है, जिससे वह पिछले 6 महीने से उनके घर के आसपास चक्कर लगाते हैं।

वह रोजाना दिन में करीब 4-5 राउंड लगाते हैं। मां ने आरोप लगाया कि टीआई ने उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि टीआई कोरी के दुराचरण को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

युवती ने पेश किए सबूत

युवती ने टीआई अमित कोरी के खिलाफ व्हाट्सएप चैटिंग के सबूत पेश किए हैं। चैट के कुछ स्क्रीनशॉट में टीआई ने अपनी पर्सनल फोटो युवती को भेजी, जिस पर युवती ने लव सिंबॉल से रिएक्ट किया।

इसके बाद युवती ने जवाब में लिखा, “मैंने फेसबुक पर आपकी प्रोफाइल देखी है, जहां आपने बहुत कम फोटो शेयर की हैं।” इस पर टीआई ने लिखा, “आपने लाइक कर के मेरे फोटो को अच्छा बना दिया है।” बाकी चैटिंग में “गुड मॉर्निंग”, “गुड आफ्टरनून”, और “ईद मुबारक” जैसे मैसेज भी शामिल हैं।

एसपी ने दी जानकारी

इस मामले में एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि ‘हरसूद टीआई अमित कोरी के खिलाफ मिली शिकायत पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की विभागीय जांच के लिए एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं’।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

पति की शिकायत की तो थाना प्रभारी ने डाली बुरी नजर..... बोला मेरे साथ रहो - सस्पेंड

Khandawa, MP

पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला से टीआई ने मोबाइल नंबर ले लिया। पति को इस अंदाज में धमकाया कि महिला भी टीआई की कायल हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले और बातचीत शुरू कर दी। इस बीच महिला का अपने पति के साथ राजीनामा हो गया। 

इसके बाद टीआई और महिला दोनों ने एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट खोजकर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद युवती का अपने पति के साथ समझौता हो गया, लेकिन टीआई ने युवती का पीछा इस हद तक किया कि उसे एसपी से शिकायत करनी पड़ी। एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि 26 साल की पीड़िता युवती मंगलवार शाम को अपने पति और परिवार के साथ एसपी मनोज राय से मिली और सभी सबूत एसपी के सामने पेश किए।

उसने थाना हरसूद के टीआई अमित कोरी पर आरोप लगाया कि टीआई उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और सोशल मीडिया पर उसका पीछा (स्टॉकिंग) कर रहे थे।

जब उसने इसका विरोध किया, तो टीआई ने उसे घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी। सबूत देखने के बाद एसपी ने तत्काल टीआई कोरी को फोन कर फटकार लगाई और उन्हें निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

टीआई का इंस्‍टाग्राम अकाउंट

पीड़िता ने लगाए आरोप

टीआई अमित कोरी को एसपी ऑफिस हाजिर होने का आदेश दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि टीआई सोशल मीडिया पर उसका पीछा (स्टॉकिंग) करते थे।

वह बार-बार मैसेज करते थे और जब फेसबुक पर उसे ब्लॉक किया तो इंस्टाग्राम पर मैसेज और वीडियो कॉल करने लगे। दोनों प्लेटफार्म पर ब्लॉक करने के बाद, टीआई ने उसके घर के आसपास आकर चक्कर लगाना शुरू कर दिया।

एक दिन तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने दांतों से काटकर अपना हाथ छुड़ा लिया और किसी तरह भागकर अपनी लाज बचाई।

पीड़िता की मां बोली- एक फ्लैट देने की कही बात

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद दोनों थाने गए थे। उसी दौरान टीआई की नजर उनकी बेटी पर पड़ी और उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

फिर टीआई ने उसे मैसेज कर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। टीआई का कहना था, “पति को छोड़ मेरे साथ रहो, मैं इंदौर में तुम्हें एक फ्लैट दूंगा।” हालांकि, पति-पत्नी के बीच बाद में समझौता हो गया और वे फिर से एक साथ रहने लगे, लेकिन टीआई ने पीछा नहीं छोड़ा और लगातार परेशान करता रहा।

6 महीने से लगा रहा घर के चक्‍कर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता की मां ने एसपी को एक शिकायती आवेदन भी दिया, जिसमें कहा गया कि टीआई अमित कोरी के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर MP47C2822) है, जिससे वह पिछले 6 महीने से उनके घर के आसपास चक्कर लगाते हैं।

वह रोजाना दिन में करीब 4-5 राउंड लगाते हैं। मां ने आरोप लगाया कि टीआई ने उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि टीआई कोरी के दुराचरण को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

युवती ने पेश किए सबूत

युवती ने टीआई अमित कोरी के खिलाफ व्हाट्सएप चैटिंग के सबूत पेश किए हैं। चैट के कुछ स्क्रीनशॉट में टीआई ने अपनी पर्सनल फोटो युवती को भेजी, जिस पर युवती ने लव सिंबॉल से रिएक्ट किया।

इसके बाद युवती ने जवाब में लिखा, “मैंने फेसबुक पर आपकी प्रोफाइल देखी है, जहां आपने बहुत कम फोटो शेयर की हैं।” इस पर टीआई ने लिखा, “आपने लाइक कर के मेरे फोटो को अच्छा बना दिया है।” बाकी चैटिंग में “गुड मॉर्निंग”, “गुड आफ्टरनून”, और “ईद मुबारक” जैसे मैसेज भी शामिल हैं।

एसपी ने दी जानकारी

इस मामले में एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि ‘हरसूद टीआई अमित कोरी के खिलाफ मिली शिकायत पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की विभागीय जांच के लिए एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं’।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mp-a-mischievous-ti-used-to-stalk-a-suspended/article-4302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.