- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी BJP जिला अध्यक्ष में किस-किस वर्ग को दिया प्रतिनिधित्व, 7 महिलाएं को भी कमान, जानें किस समाज स...
एमपी BJP जिला अध्यक्ष में किस-किस वर्ग को दिया प्रतिनिधित्व, 7 महिलाएं को भी कमान, जानें किस समाज से कौन?
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने 62 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सबसे लंबा इंतजार इंदौर शहर के जिला अध्यक्षों को लेकर हुआ। इनके नामों की घोषणा होते ही लिस्ट पूरी हुई।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के अपने सभी संगठनात्मक 62 जिलों में जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। सबसे लंबा इंतजार इंदौर जिला और ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए हुआ। जिला अध्यक्ष पद की लिस्ट पूरी ऐसे में अब उनका विश्लेषण करने से पता चल रहा है कि पार्टी ने किस-किस वर्ग को और किस समाज के प्रतिनिधि को चुना है?
आपको बता दें कि इंदौर जिला अध्यक्ष के रूप में श्रवण सिंह चावड़ा के नाम का ऐलान होने के बाद सभी जिलों का अध्यक्ष मिल गया। अब बहुत जल्दी ही प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदों के लिए नामों का ऐलान हो सकता है।
बीजेपी के 30 नेता प्रमुख वर्ग से
गौरतलब है कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 62 जिला अध्यक्षों में से सामान्य वर्ग से 30 नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया है। इन 30 में से 16 ब्राह्मण समाज से हैं, जबकि 25 पिछड़ा वर्ग के नेताओं को मौका मिला है। सामान्य वर्ग की सूची में 6 राजपूत और आठ वैश्य समाज से चुने गए हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति वर्ग से चार और अनुसूचित जाति वर्ग से तीन जिलों में नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
7 महिलाओं को मिली कमान
प्रदेश अध्यक्ष के लिए महिलाओं को मौका देने की बात भी पार्टी ने खूब जोर-शोर से की थी, लेकिन महज 7 जिला अध्यक्ष ही महिलाएं बनाई जा सकी हैं। मध्य प्रदेश के 62 जिला अध्यक्षों में सात स्थान पर महिलाओं को मौका मिला है।
यहां से ब्राम्हण जिला अध्यक्ष
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर, सागर, सतना, इंदौर शहर, निवाड़ी, नरसिंहपुर, शाजापुर, मऊगंज, रायसेन, रतलाम, मंडला, पन्ना, नर्मदा पुरम, अशोक नगर में ब्राह्मण समाज के नेता मौका मिला है। वहीं, राजपूत समाज को खंडवा, गुना, छतरपुर, सीधी, देवास और इंदौर में प्रतिनिधित्व मिला है. वैश्य समाज से उज्जैन शहर, ग्रामीण, मैहर, रीवा, नीमच, अलीराजपुर, उमरिया और कटनी में प्रतिनिधित्व दिया गया है।
यह है महिला जिला अध्यक्ष
नर्मदापुरम जिले से प्रीति शर्मा, शहडोल जिले से अमिता चपरा, सिवनी जिला से मीना बिसेन, टीकमगढ़ जिला से सरोज राजपूत, सागर ग्रामीण से रानी कुशवाहा, खरगोन से नंदा ब्राह्मणे और नीमच से वंदना खंडेलवाल शामिल हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए