बैतूल में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा महिला ने नेताजी की कर दी पिटाई

Betul, MP

बैतूल में भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर को एक महिला ने सड़क किनारे चप्पल से पीटा और एसपी ऑफिस तक खींच ले गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने जमीन के विवाद और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बहस की। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर की एक महिला ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। यह घटना शनिवार शाम बैतूल शहर के कॉलेज चौक पर हुई। महिला बीच सड़क पंकज से भिड़ी और कॉलर पकड़ एसपी ऑफिस तक घसीटते हुए ले गई।

दोनों तरफ से लगे आरोप

महिला ने पंकज पर ज़मीन के सेटलमेंट के लिए 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पंकज का कहना है कि महिला का परिवार भू-माफिया है और उसे विरोध करने पर यह सब किया गया।

कैसे शुरु हुआ पूरा मामला

भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे थे। तभी एक महिला अपने पति और बेटे के साथ वहां पहुंची। जमीन विवाद और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दोनों में बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। महिला ने गुस्से में आकर अपनी चप्पल से पंकज की पिटाई शुरू कर दी। यह सब देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

सड़क पर जमकर हुआ ड्रामा

महिला चिल्ला रही थी, 'तूने हमको बदनाम करने की हिम्मत कैसे की और फेसबुक पर क्यों लिखा, ‘चल पुलिस के पास’?' पंकज लगातार कह रहे थे, 'मैं कहीं नहीं भाग रहा हूं, चल रहा हूं साथ में।' महिला ने पंकज की कॉलर पकड़ी और घसीटते हुए एसपी ऑफिस ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुना जांच शुरू कर दी है।

क्या है विवाद की जड़

इस विवाद की जड़ में जमीन का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा राठौर नाम की महिला ने आमला तहसील में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन के रास्ते को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। पंकज अतुलकर इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे थे। आरोप है कि पंकज ने सेटलमेंट करवाने के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये मांगे थे। पैसे न मिलने पर पंकज ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा राठौर और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए।

नेताजी ने भी लगाए आरोप

दूसरी तरफ, पंकज का दावा है कि श्रद्धा राठौर और उनका परिवार भू-माफिया की तरह काम करते हैं। वे भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी जमीन हड़प लेते हैं। पंकज का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद महिला और उसके परिवार ने मिलकर यह ड्रामा रचा। पंकज ने आरोप लगाया कि महिला ने उन्हें जानबूझकर बदनाम करने के लिए सरेआम पिटाई की।

इससे पहले भी विवादों में फंसे हैं नेताजी

यह पहली बार नहीं है जब पंकज अतुलकर विवादों में घिरे हैं। पिछले साल उन्होंने पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद से ही पंकज फिर से सक्रिय हो गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा महिला ने नेताजी की कर दी पिटाई

Betul, MP

भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर की एक महिला ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। यह घटना शनिवार शाम बैतूल शहर के कॉलेज चौक पर हुई। महिला बीच सड़क पंकज से भिड़ी और कॉलर पकड़ एसपी ऑफिस तक घसीटते हुए ले गई।

दोनों तरफ से लगे आरोप

महिला ने पंकज पर ज़मीन के सेटलमेंट के लिए 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पंकज का कहना है कि महिला का परिवार भू-माफिया है और उसे विरोध करने पर यह सब किया गया।

कैसे शुरु हुआ पूरा मामला

भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे थे। तभी एक महिला अपने पति और बेटे के साथ वहां पहुंची। जमीन विवाद और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दोनों में बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। महिला ने गुस्से में आकर अपनी चप्पल से पंकज की पिटाई शुरू कर दी। यह सब देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

सड़क पर जमकर हुआ ड्रामा

महिला चिल्ला रही थी, 'तूने हमको बदनाम करने की हिम्मत कैसे की और फेसबुक पर क्यों लिखा, ‘चल पुलिस के पास’?' पंकज लगातार कह रहे थे, 'मैं कहीं नहीं भाग रहा हूं, चल रहा हूं साथ में।' महिला ने पंकज की कॉलर पकड़ी और घसीटते हुए एसपी ऑफिस ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुना जांच शुरू कर दी है।

क्या है विवाद की जड़

इस विवाद की जड़ में जमीन का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा राठौर नाम की महिला ने आमला तहसील में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन के रास्ते को लेकर उनका दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। पंकज अतुलकर इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे थे। आरोप है कि पंकज ने सेटलमेंट करवाने के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये मांगे थे। पैसे न मिलने पर पंकज ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा राठौर और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए।

नेताजी ने भी लगाए आरोप

दूसरी तरफ, पंकज का दावा है कि श्रद्धा राठौर और उनका परिवार भू-माफिया की तरह काम करते हैं। वे भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी जमीन हड़प लेते हैं। पंकज का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद महिला और उसके परिवार ने मिलकर यह ड्रामा रचा। पंकज ने आरोप लगाया कि महिला ने उन्हें जानबूझकर बदनाम करने के लिए सरेआम पिटाई की।

इससे पहले भी विवादों में फंसे हैं नेताजी

यह पहली बार नहीं है जब पंकज अतुलकर विवादों में घिरे हैं। पिछले साल उन्होंने पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद से ही पंकज फिर से सक्रिय हो गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mp-netaji-woman-first-beaten-with-slippers-and-then/article-10391

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.