MP में रामनवमी की धूम: भोपाल समेत इन जगहों पर निकली भव्य शोभायात्रा, रायसेन में भीड़ में फंसी एंबुलेंस को दिया रास्ता, जानें कहां पर कैसे मनाया गया पर्व

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में आज रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। भोपाल से लेकर उज्जैन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कई जगह कन्या पूजन किया गया तो कहीं पर भंडारे का आयोजन किया गया। रायसेन में एक एंबुलेंस भीड़ में फंस गई थी जिसे बाहर जाने के लिए रास्ता दिया गया।

श्री राम और हनुमान की 11 फीट ऊंची प्रतिमा भ्रमण पर निकली 

रायसेन जिला मुख्यालय पर आज रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान राम और हनुमान की 11 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ राम दरबार की झांकी रथ पर सजा कर नगर में भ्रमण पर निकली। इस आयोजन के लिए नगर में 5 हजार भगवा झंडे और मुख्य रोड के करीब 300 बिजली पोल को भगवा डमरू बना कर सजाया गया। शोभा यात्रा में मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से बुलाये गए। बैंड,तासे,ढपली पार्टी, लहँगी पार्टी, वानर पार्टी और डीजे धमाल पार्टी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

इस दौरान पूरा रायसेन नगर भगवामय नजर आया। चल समारोह स्थानीय हनुमान मंदिर गंज बाजार से दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ। इस आयोजन में नगर सहित आसपास के इलाकों से करीब बीस हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान विदिशा रोड का ट्रैफिक भी पुलिस को करीब 3 घंटे के लिए रोकना पड़ा। वहीं चल समारोह के दौरान एक एंबुलेंस के फंस जाने पर उसे तत्काल भीड़ से निकाला गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी।

निरंजनी अखाड़े में कन्या पूजन 

धार्मिक नगरी उज्जैन सहित मध्यप्रदेश और देश की मंगलकामना के लिए निरंजनी अखाड़े में कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। प्राचीन परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष 24 खंबा माता मंदिर पर महाराष्ट्र में के दिन पूजन कर नगर भर में देवी मंदिरों में भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही 28 किलोमीटर की यात्रा कर मदिरा की धार भी लगाई जाती है। इसके अगले दिन सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री निरंजनी अखाड़े में कन्या पूजन कर विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है।

संतों का सम्मान 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कन्या पूजन कर भंडारे के दौरान उपस्थित संत जनों का सत्कार सम्मान किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के अनुसार उज्जैन मध्य प्रदेश और देश में सुख शांति बनी रहे इस कामना के साथ प्रतिवर्ष कन्या पूजन कर भंडारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उज्जैन में बहुत ही अच्छे काम चल रहे हैं। वर्तमान सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मोहन सरकार पूरे प्रदेश में कई उपलब्धियां को हासिल कर रही है। 

अखिलेश यादव को बताया मुसलमानों का नेता 

वक्फ बोर्ड कानून को लेकर उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में जो अमेंडमेंट हुआ है, वह बहुत ही अच्छा है। इससे सभी मुसलमान खुश हैं। देश में निचले तबके का मुसलमान बहुत ही खुश है। उन्होंने अखिलेश यादव को मुसलमानों का नेता बताते हुए कहा कि अखिलेश मुसलमानों के नेता बनना चाहते हैं, उन्हें सनातन और हिंदू हित में भी काम करना चाहिए। 

हिंदुओं को दो से ज्यादा बच्चा पैदा करने की सलाह

इसके साथ ही तेजस्वी यादव को लेकर रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि तेजस्वी यादव सीएम बनना चाहते थे लेकिन बन नहीं पाए इसलिए वह परेशान हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र महाराज ने कहा कि हिंदुओं को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए । वहीं हर परिवार से एक बच्चा सनातन को समर्पण करना चाहिए ।

खरगोन में शांति से निकली शोभायात्रा

खरगोन में राम नवमी के अवसर पर आज स्थानीय तालाब चौक से निकली। भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा यात्रा में श्रदालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालु राम जी की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भक्तों में विशेषकर युवाओं में अपार श्रद्धा, आस्था और भक्ति देखी गई। शोभायात्रा में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी धर्मराज मीना सहित हजारो लोग मौजूद थे। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल  तैनात था। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार ड्रोन कैमरों से सर्चिंग कर रही थी। शोभायात्रा के चल समारोह मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती थी। गौरतलब है कि साल 2022 में रामनवमी के जुलूस पर पथराव आगजनी और हिंसा के बाद शहर में 24 दिन का कर्फ्यू लगा था।शोभा यात्रा को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति और हिंदू संगठनों ने शहर में व्यापक तैयारी की थी। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शहर में 50 से अधिक स्टॉल पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का खाद्य सामग्री से भी स्वागत किया गया।  

भोपाल में रामनवमी की धूम  

रामनवमी के अवसर पर पुराने भोपाल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। ढोल ,ताशे, घोड़ा बग्घी,डीजे की धुन पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भोपाल सांसद आलोक शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, वरिष्ठजन शोभायात्रा में शामिल हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mp-ram-navamis-dhoom-dhoom-a-grand-procession-that/article-17011

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.